2. भारत के पर्वत (Mountains of India)

हिमालय की प्रकृति: हिमालय पर्वत एक वलित पर्वत (Fold Mountain) है।
नवीनतम पर्वत: भारत का सबसे नवीनतम पर्वत हिमालय है।
प्राचीनतम पर्वत: भारत की सबसे प्राचीनतम पर्वत श्रेणी अरावली है।
अरावली की आयु: अरावली श्रेणियों की अनुमानित आयु 570 मिलियन वर्ष है।

🗺️ भारत की पर्वत श्रेणियाँ (Visual Map Layout)

भारत के प्रमुख पर्वतों की भौगोलिक स्थिति को इस आरेख (Schematic) से आसानी से समझें:

⬆ उत्तर (North)
काराकोरम हिमालय (महान/मध्य) पीर पंजाल शिवालिक
⬅ पश्चिम
अरावली (राजस्थान) गिर (गुजरात)
मध्य भारत
विन्ध्य सतपुड़ा महादेव मैकाल
पूर्व ➡
गारो-खासी-जयंतिया नागा / मिश्मी
⬇ दक्षिण (South)
पश्चिमी घाट (सह्याद्रि) पूर्वी घाट
नीलगिरि (मिलन बिंदु) अन्नामलाई कारडामम (इलायची)

A. हिमालय पर्वत शृंखला (The Himalayas)

  • उत्पत्ति: हिमालय की उत्पत्ति टेथीज भू-सन्नति से हुई है।
  • पाद प्रदेश (Foothills): हिमालय का पाद प्रदेश शिवालिक के नाम से जाना जाता है। शिवालिक श्रेणी का निर्माण सेनोजोइक युग में हुआ।
  • हिम रेखा (Snow Line): हिमालय में हिम रेखा 4,500-6,000 मीटर (पश्चिम में) मिलती है।
  • अनुदैर्ध्य घाटियाँ: हिमालय श्रेणी में मिलने वाली संकीर्ण तथा अनुदैर्ध्य घाटियों को ‘दून’ (Dun) नाम से जाना जाता है।
  • नन्दा देवी: नन्दा देवी चोटी कुमाऊँ हिमालय (गढ़वाल हिमालय) का भाग है और यह उत्तराखण्ड का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है।
  • लघु हिमालय (Lesser Himalayas): यह शिवालिक और महान हिमालय के मध्य स्थित है।
  • कश्मीर घाटी: किन दो पर्वत श्रेणियों के मध्य कश्मीर घाटी स्थित है? बृहत हिमालय व पीर पंजाल। पीर पंजाल श्रेणी जम्मू-कश्मीर में पाई जाती है।
  • वन संसाधन: पश्चिमी हिमालय संसाधन प्रदेश के प्रमुख संसाधन वन (Forests) हैं।

B. अरावली एवं मध्य भारत की पहाड़ियाँ

  • अरावली श्रेणियाँ: यह भारत की सबसे प्राचीन वलित पर्वत माला है, जो मुख्य रूप से राजस्थान में स्थित है (यह भारत के उत्तर-पश्चिम में है)।
  • गुरु शिखर: अरावली पर्वत का सर्वोच्च शिखर गुरु शिखर (1722 मीटर) है, जो राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित है।
  • सतपुड़ा श्रेणियाँ: नर्मदा और ताप्ती नदियों के मध्य सतपुड़ा की पहाड़ियाँ स्थित हैं।
  • धूपगढ़ चोटी: यह सतपुड़ा रेंज में स्थित है। महादेव पहाड़ियाँ भी सतपुड़ा की भाग हैं।
  • छोटा नागपुर पठार: यह एक सम्प्राय भूमि (Peneplain) का प्रकार है। ‘पार भूमि’ (Paat land) छोटा नागपुर में पाई जाती है।
  • पारसनाथ: यह छोटा नागपुर पठार की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है (ऊँचाई: 1365 मीटर)।

C. दक्षिण भारत के घाट एवं पहाड़ियाँ (Western & Eastern Ghats)

  • पश्चिमी घाट (Western Ghats): इसे एक भ्रंश कगार माना जाता है और इसे ‘सह्याद्रि’ के नाम से भी जाना जाता है। यह महाराष्ट्र और कर्नाटक में ‘सह्याद्रि’ कहलाता है।
  • नीलगिरि की पहाड़ी: जहाँ पूर्वी घाट और पश्चिमी घाट मिलते हैं, वहाँ नीलगिरि पहाड़ियाँ अवस्थित हैं। नीलगिरि पर्वतमाला तमिलनाडु, केरल एवं कर्नाटक राज्यों में विस्तृत है।
  • कारडामम पहाड़ियाँ (Cardamom Hills): ये पहाड़ियाँ केरल एवं तमिलनाडु की सीमाओं पर स्थित हैं। यह भारत की दक्षिणतम पर्वत श्रेणी है और कन्याकुमारी से सटी हुई है।
  • शेवराय पहाड़ियाँ: ये पहाड़ियाँ तमिलनाडु में अवस्थित हैं।
  • कोडाईकनाल: यह प्रसिद्ध पर्वतीय स्थल पालनी पर्वत श्रृंखला पर स्थित है।
  • सबरीमाला: यह केरल राज्य में स्थित है।
  • गारो और खासी पहाड़ियाँ: किताब के अनुसार इन्हें पूर्वी घाट का भाग माना गया है।

D. भारत एवं विश्व के सर्वोच्च पर्वत शिखर (Highest Peaks)

↔️ टेबल को दायें-बायें खिसकाएं
पर्वत/शिखर का नाम क्षेत्र/पर्वतमाला स्थान/राज्य विशेष तथ्य
माउण्ट एवरेस्ट महान हिमालय नेपाल विश्व का सर्वोच्च शिखर (ऊँचाई: 8,848.86 मी.)। इसे ‘सागरमाथा’ और ‘चोमोलुंगमा’ भी कहते हैं।
K-2 (गॉडविन ऑस्टिन) काराकोरम श्रेणी लद्दाख (PoK) भारत की सर्वोच्च पर्वत चोटी
कंचनजंगा हिमालय सिक्किम भारतीय क्षेत्र (निर्विवाद) का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर।
अनाईमुडी पश्चिमी घाट केरल दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी तथा पश्चिमी घाट का सर्वोच्च शिखर।
महेन्द्र गिरि पूर्वी घाट ओडिशा पूर्वी घाट के सर्वोच्च शिखर का नाम।
सैंडिल पीक अण्डमान-निकोबार अण्डमान निकोबार अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह में सबसे अधिक ऊँची चोटी।
गौरलाटा चोटी सामरी पाट छत्तीसगढ़/झारखंड ‘सामरी पाट’ में स्थित चोटी।

E. विविध एवं परीक्षा उपयोगी तथ्य (VVI Points)

  • रमन सागर पर्वत: भारतीय समुद्रशास्त्रियों ने अरब सागर तल में, मुम्बई से पश्चिम-दक्षिण, पश्चिम में लगभग 455 किलोमीटर दूर, एक नए 1505 मीटर ऊँचे पर्वत की खोज की है। इस पर्वत का नाम रमन सागर पर्वत रखा गया है।
  • ट्री लाइन (Tree Line): पूर्वी हिमालय की तुलना में ट्री लाइन का ऊँचाई मान पश्चिमी हिमालय में कम होता है।
  • इम्फाल बेसिन: मणिपुर पहाड़ियों से घिरा ‘इम्फाल बेसिन’ एक सुंदर उदाहरण है – सरोवरीय मैदान का
  • करेवा भू-आकृतियाँ: हिमालय के कश्मीर हिमालय भाग पर ‘करेवा’ भू-आकृतियाँ पायी जाती हैं।
  • गिरनार पहाड़ियाँ: पुस्तक के अनुसार यह बिहार में स्थित बताई गई हैं (नोट: वास्तविक भौगोलिक स्थिति गुजरात में है)।