21. उद्योग (Industries in India)
विभाजन का प्रभाव: भारत के विभाजन के कारण सबसे बुरी तरह प्रभावित होने वाले उद्योग जूट तथा रुई उद्योग थे।
लघु उद्योग: भारत का सबसे महत्वपूर्ण लघु उद्योग हथकरघा उद्योग है।
🏭 भारत के प्रमुख लौह-इस्पात संयंत्र (Visual Chart)
छात्रों को आसानी से याद रखने के लिए सहयोगी देशों का चार्ट:
भिलाई संयंत्र
सहयोगी देश: रूस
बोकारो संयंत्र
सहयोगी देश: रूस (यह झारखण्ड में स्थित है)
दुर्गापुर संयंत्र
सहयोगी देश: ब्रिटेन
राउरकेला संयंत्र
सहयोगी देश: पश्चिम जर्मनी (1965)
(इसे लौह-अयस्क की आपूर्ति क्योंझर से होती है)
(इसे लौह-अयस्क की आपूर्ति क्योंझर से होती है)
- आधुनिक लौह-इस्पात उद्योग का वास्तविक प्रारम्भ कुल्टी पर स्थापित कारखाने के साथ हुआ।
- टिस्को (TISCO) संयंत्र टाटानगर के नजदीक स्थित है।
- वह रेलमार्ग जिस पर सर्वाधिक इस्पात कारखाने स्थित हैं: मुम्बई-हावड़ा वाया रायपुर।
A. वस्त्र एवं परिधान उद्योग (Textile Industry)
- भारत में प्रथम सूती कपड़े का कारखाना मुम्बई में स्थापित हुआ था।
- आधुनिक तकनीक पर आधारित ऊनी कपड़े का प्रथम कारखाना कानपुर में ‘लाल इमली’ के नाम से 1894 ई. में स्थापित किया गया था।
- रेशम उद्योग का सर्वाधिक स्थानीयकरण कर्नाटक राज्य में हुआ है।
- पंजाब में लुधियाना हौजरी उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
- कपास उद्योग जिन कच्चे माल पर आश्रित है, वे ‘भार ह्रास मूलक’ हैं।
- भारतीय जूट उद्योग के लिए प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी बांग्लादेश है।
B. पेट्रोलियम, रसायन एवं उर्वरक (Petroleum, Chemicals & Fertilizers)
↔️ टेबल को दायें-बायें खिसकाएं
| उद्योग / कारखाना | प्रमुख तथ्य / स्थान |
|---|---|
| तेलशोधन कारखाने | प्रथम तेल परिष्करण संयंत्र डिग्बोई में स्थापित किया गया था। सबसे बड़ा तेलशोधक/पेट्रो रसायन कारखाना जामनगर (गुजरात) में है। बिहार में तेलशोधक कारखाना ‘बरौनी’ में है। |
| उर्वरक संयंत्र | भारत में प्रथम उर्वरक संयंत्र 1906 ई. में रानीपेट में स्थापित किया गया था। इसके अतिरिक्त एक अन्य प्रथम उर्वरक संयन्त्र ‘सिंदरी’ में लगा था। |
| सहकारी उर्वरक | सहकारिता के क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा उर्वरक कारखाना फूलपुर (प्रयागराज/इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश) में स्थित है। |
| उर्वरक उपभोक्ता | भारत में रासायनिक उर्वरकों के दो बड़े उपभोक्ता पंजाब एवं हरियाणा हैं। |
C. अन्य प्रमुख उद्योग एवं उनके केन्द्र
- सीमेन्ट उद्योग: सीमेन्ट उत्पादन में अग्रणी राज्य राजस्थान है। भारत में प्रथम सीमेन्ट संयंत्र 1904 ई. में चेन्नई में स्थापित किया गया था। उत्तर प्रदेश में चुनार (मिर्जापुर) और बिहार में डालमिया नगर सीमेन्ट उद्योग के लिए प्रसिद्ध हैं।
- चीनी उद्योग: भारत में चीनी का कटोरा उत्तर प्रदेश को कहा जाता है। शर्करा फैक्टरियों की अधिकतम संख्या भी उत्तर प्रदेश में है। लेकिन चीनी का प्रमुख उत्पादक राज्य महाराष्ट्र है। बिहार में पहली चीनी मिल ‘मरहौरा’ में स्थापित हुई।
- कागज उद्योग: नेपानगर अखबारी कागज के उद्योग के लिए जाना जाता है।
- रेल डिब्बे व ऑटोमोबाइल: यात्री रेल डिब्बों का निर्माण पंजाब और तमिलनाडु में बड़ी मात्रा में होता है। रेल के डिब्बे वाराणसी एवं पेराम्बूर में बनाये जाते हैं। मध्य प्रदेश में पीतमपुर ‘ऑटोमोबाइल’ के लिए जाना जाता है।
- एल्युमिनियम उद्योग: छत्तीसगढ़ में ‘कोरबा’ का महत्व एल्युमिनियम के कारण है। मुरी में स्थापित प्रमुख उद्योग एल्युमिनियम उद्योग है।
- चमड़ा उद्योग: केन्द्रीय चर्म अनुसंधान संस्थान चेन्नई में स्थित है। चमड़ा उद्योग में पौधे से प्राप्त ‘टैनिन’ का प्रयोग किया जाता है।
💡 अन्य महत्वपूर्ण परीक्षा तथ्य
- स्टेनलेस स्टील: यह लोहे और क्रोमियम का मिश्र धातु है। इसे बनाने के लिए क्रोमियम और निकेल का प्रयोग लाया जाता है।
- डायमंड पार्क: ये वे औद्योगिक केन्द्र हैं, जो हीरों, सिंथेटिक जवाहरातों तथा आभूषणों के निर्माण और निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए बनाए गए हैं।
- दियासलाई उद्योग: उत्तर प्रदेश में बरेली इसका प्रमुख केन्द्र है।
- कमिश्नर दफ्तर: बिहार के उद्योगों का कमिश्नर दफ्तर पटना में स्थित है।