प्र. 1/20
⏱️ 20:00

1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सबसे लंबी अवधि (1885 से 1906 तक) तक सचिव कौन रहे थे?

A ए. ओ. ह्यूम
B दादा भाई नौरोजी
C डब्ल्यू. सी. बनर्जी
D सुरेन्द्र नाथ बनर्जी

2. 1888 के इलाहाबाद अधिवेशन में कांग्रेस के प्रथम यूरोपीय (अंग्रेज) अध्यक्ष कौन बने थे?

A विलियम वेडरबर्न
B अल्फ्रेड वेब
C जॉर्ज यूल
D हेनरी कॉटन

3. 1889 के बॉम्बे अधिवेशन के अध्यक्ष विलियम वेडरबर्न ने कांग्रेस के किस संस्थापक की जीवनी लिखी थी?

A दादा भाई नौरोजी
B ए. ओ. ह्यूम
C डब्ल्यू. सी. बनर्जी
D आनंद मोहन बोस

4. 1889 में लंदन में ‘ब्रिटिश इंडिया कमेटी’ की एक शाखा स्थापित की गई, इसके अध्यक्ष कौन बनाए गए थे?

A विलियम डिग्बी
B जॉर्ज यूल
C विलियम वेडरबर्न
D अल्फ्रेड वेब

5. 1892 का कांग्रेस अधिवेशन मूल रूप से कहाँ आयोजित होना प्रस्तावित था, जो बाद में इलाहाबाद में हुआ?

A लाहौर
B कलकत्ता
C मद्रास
D लंदन

6. सुरेन्द्र नाथ बनर्जी की ‘इंडियन एसोसिएशन’ का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में विलय किस वर्ष हुआ था?

A 1885
B 1886
C 1890
D 1895

7. 1887 के मद्रास अधिवेशन में किस अधिनियम के विरोध में प्रस्ताव पारित हुआ था?

A इल्बर्ट बिल
B वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट
C लॉर्ड लिटन का शस्त्र अधिनियम (1878)
D रॉलेट एक्ट

8. कांग्रेस के ‘द्वितीय मुस्लिम अध्यक्ष’ कौन थे, जिनकी अध्यक्षता में पहली बार ‘वंदे मातरम्’ गाया गया?

A रहीमतुल्लाह सयानी
B बदरुद्दीन तैयब जी
C मौलाना अबुल कलाम आजाद
D मोहम्मद अली जिन्ना

9. 1907 का ऐतिहासिक ‘सूरत अधिवेशन’ मूल रूप से किस स्थान पर आयोजित होना प्रस्तावित था?

A बॉम्बे
B नागपुर
C पुणे
D लाहौर

10. ‘बिहार प्रांतीय कांग्रेस’ का गठन किस वर्ष हुआ था?

A 1905
B 1908
C 1912
D 1916

11. जवाहर लाल नेहरू ने पहली बार कांग्रेस के किस अधिवेशन में हिस्सा लिया था?

A 1905 बनारस
B 1906 कलकत्ता
C 1912 बाँकीपुर (पटना)
D 1916 लखनऊ

12. 1920 में ‘बिहार प्रांतीय कांग्रेस’ का अधिवेशन कहाँ हुआ था, जिसकी अध्यक्षता डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने की थी?

A भागलपुर
B गया
C पटना
D रामगढ़

13. किस अधिवेशन में यह प्रस्ताव पारित हुआ कि कांग्रेस का सदस्य ‘निर्दलीय’ चुनाव लड़ सकता है?

A 1922 गया अधिवेशन
B 1924 बेलगाम अधिवेशन
C 1923 काकीनाडा अधिवेशन
D 1923 दिल्ली (विशेष अधिवेशन)

14. 1934 में स्थापित ‘कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी’ के प्रथम अध्यक्ष कौन बनाए गए थे?

A जय प्रकाश नारायण
B आचार्य नरेन्द्र देव
C राम मनोहर लोहिया
D मीनू मसानी

15. 1934 के बॉम्बे अधिवेशन में ‘अखिल भारतीय खादी ग्रामोद्योग’ का सचिव किसे बनाया गया था?

A जवाहर लाल नेहरू
B महात्मा गांधी
C श्री कृष्ण दास
D जय प्रकाश नारायण

16. सुभाष चन्द्र बोस ने 1938 के हरिपुरा अधिवेशन में किस लिपि को लागू करने का प्रस्ताव पारित किया था?

A रोमन लिपि
B देवनागरी लिपि
C ब्राह्मी लिपि
D गुरुमुखी लिपि

17. 1940 में मौलाना अबुल कलाम आजाद की अध्यक्षता में बिहार में आयोजित तीसरा अधिवेशन कहाँ हुआ था?

A गया
B रामगढ़
C बाँकीपुर
D भागलपुर

18. 1888 के इलाहाबाद अधिवेशन के लिए किस ब्रिटिश गवर्नर ने स्थान देने से मना कर दिया था?

A लॉर्ड डफरिन
B लॉर्ड कर्जन
C ए. ओ. ह्यूम
D गवर्नर कॉल्विन

19. 1917 के कलकत्ता अधिवेशन में एनी बेसेंट द्वारा कौन सा महत्वपूर्ण प्रस्ताव स्वीकार करवाया गया था?

A होमरूल का प्रस्ताव
B पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव
C असहयोग का प्रस्ताव
D सविनय अवज्ञा का प्रस्ताव

20. 1920 के नागपुर अधिवेशन में किस भाषा को ‘संपर्क भाषा’ के रूप में बढ़ावा देने का प्रस्ताव पारित हुआ था?

A अंग्रेजी
B हिन्दी
C हिंदुस्तानी
D उर्दू

सभी प्रश्नों की व्याख्या

1. सबसे लंबी अवधि तक सचिव कौन रहे थे?
A) ए. ओ. ह्यूम
ए. ओ. ह्यूम (A. O. Hume) 1885 से 1906 तक कांग्रेस के सचिव पद पर रहे थे, जो कि सबसे लंबी अवधि है।
2. 1888 में प्रथम यूरोपीय अध्यक्ष कौन बने?
C) जॉर्ज यूल
1888 के इलाहाबाद अधिवेशन में जॉर्ज यूल कांग्रेस की अध्यक्षता करने वाले पहले यूरोपीय (अंग्रेज) बने थे।
3. विलियम वेडरबर्न ने किसकी जीवनी लिखी थी?
B) ए. ओ. ह्यूम
1889 के बॉम्बे अधिवेशन की अध्यक्षता करने वाले विलियम वेडरबर्न ने कांग्रेस के संस्थापक ए. ओ. ह्यूम की जीवनी लिखी थी।
4. ‘ब्रिटिश इंडिया कमेटी’ के अध्यक्ष कौन बनाए गए थे?
A) विलियम डिग्बी
1889 में लंदन में स्थापित ‘ब्रिटिश इंडिया कमेटी’ के अध्यक्ष विलियम डिग्बी बनाए गए थे और ‘इंडिया’ नामक पत्रिका निकाली गई थी।
5. 1892 का अधिवेशन मूल रूप से कहाँ प्रस्तावित था?
D) लंदन
दादा भाई नौरोजी की घोषणा के अनुसार 1892 का अधिवेशन लंदन में प्रस्तावित था, लेकिन लंदन में चुनाव होने के कारण इसे इलाहाबाद में आयोजित किया गया।
6. ‘इंडियन एसोसिएशन’ का कांग्रेस में विलय कब हुआ?
B) 1886
1886 के कलकत्ता अधिवेशन के दौरान सुरेन्द्र नाथ बनर्जी की संस्था ‘इंडियन एसोसिएशन’ का कांग्रेस में विलय हो गया था।
7. 1887 में किस अधिनियम के विरोध में प्रस्ताव पारित हुआ?
C) लॉर्ड लिटन का शस्त्र अधिनियम (1878)
1887 के मद्रास अधिवेशन में 1878 के लॉर्ड लिटन के ‘शस्त्र अधिनियम’ (Arms Act) के विरोध में प्रस्ताव पारित किया गया था।
8. ‘द्वितीय मुस्लिम अध्यक्ष’ कौन थे?
A) रहीमतुल्लाह सयानी
1896 के कलकत्ता अधिवेशन के अध्यक्ष रहीमतुल्लाह सयानी कांग्रेस के द्वितीय मुस्लिम अध्यक्ष थे। इसी अधिवेशन में पहली बार ‘वंदे मातरम्’ गाया गया।
9. 1907 का सूरत अधिवेशन कहाँ प्रस्तावित था?
B) नागपुर
1907 का अधिवेशन मूल रूप से नागपुर में आयोजित होना प्रस्तावित था, लेकिन बाद में इसे सूरत में आयोजित किया गया, जहाँ कांग्रेस का विभाजन हो गया।
10. ‘बिहार प्रांतीय कांग्रेस’ का गठन कब हुआ?
B) 1908
1908 के मद्रास अधिवेशन के बाद ‘बिहार प्रांतीय कांग्रेस’ का गठन किया गया था।
11. जवाहर लाल नेहरू पहली बार किस अधिवेशन में शामिल हुए?
C) 1912 बाँकीपुर (पटना)
पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पहली बार 1912 में पटना के बाँकीपुर में आयोजित कांग्रेस के 27वें अधिवेशन में हिस्सा लिया था।
12. 1920 में ‘बिहार प्रांतीय कांग्रेस’ का अधिवेशन कहाँ हुआ?
A) भागलपुर
1920 में ‘बिहार प्रांतीय कांग्रेस’ का 12वाँ अधिवेशन भागलपुर में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुआ था, जहाँ असहयोग का प्रस्ताव पारित किया गया था।
13. कांग्रेस सदस्य ‘निर्दलीय’ चुनाव लड़ सकता है, यह प्रस्ताव कहाँ पारित हुआ?
D) 1923 दिल्ली (विशेष अधिवेशन)
1923 के दिल्ली विशेष अधिवेशन (अध्यक्ष- मौलाना अबुल कलाम आजाद) में यह प्रस्ताव पारित हुआ था कि कांग्रेस का कोई भी सदस्य निर्दलीय चुनाव लड़ सकता है।
14. ‘कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी’ के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
B) आचार्य नरेन्द्र देव
1934 में स्थापित ‘कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी’ के प्रथम अध्यक्ष आचार्य नरेन्द्र देव बनाए गए थे और जय प्रकाश नारायण इसके सचिव थे।
15. ‘अखिल भारतीय खादी ग्रामोद्योग’ का सचिव किसे बनाया गया?
C) श्री कृष्ण दास
1934 के बॉम्बे अधिवेशन में ‘अखिल भारतीय खादी ग्रामोद्योग’ स्थापित हुआ, जिसके अध्यक्ष महात्मा गांधी थे और सचिव श्री कृष्ण दास बनाए गए थे।
16. हरिपुरा अधिवेशन में किस लिपि को लागू करने का प्रस्ताव था?
A) रोमन लिपि
1938 के हरिपुरा अधिवेशन में अध्यक्ष सुभाष चन्द्र बोस ने ‘रोमन लिपि’ को राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने का प्रस्ताव पारित करवाया था।
17. बिहार में आयोजित तीसरा अधिवेशन कहाँ हुआ था?
B) रामगढ़
1940 का रामगढ़ अधिवेशन (वर्तमान झारखंड) मौलाना अबुल कलाम आजाद की अध्यक्षता में हुआ, जो बिहार क्षेत्र में आयोजित तीसरा कांग्रेस अधिवेशन था।
18. 1888 में स्थान देने से किस गवर्नर ने मना कर दिया था?
D) गवर्नर कॉल्विन
1888 के इलाहाबाद अधिवेशन के लिए तत्कालीन गवर्नर कॉल्विन ने स्थान देने से मना कर दिया था, तब दरभंगा महाराज ने ‘लोथर काउंसिल’ खरीदकर दान की थी।
19. 1917 के अधिवेशन में एनी बेसेंट ने क्या स्वीकार करवाया?
A) होमरूल का प्रस्ताव
1917 के कलकत्ता अधिवेशन में एनी बेसेंट ने ‘होमरूल’ (Home Rule) का प्रस्ताव कांग्रेस से आधिकारिक रूप से स्वीकार करवाया था।
20. 1920 के अधिवेशन में ‘संपर्क भाषा’ के रूप में किसे बढ़ावा दिया गया?
B) हिन्दी
1920 के नागपुर वार्षिक अधिवेशन में ‘सम्पर्क भाषा’ के रूप में हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने का प्रस्ताव पारित किया गया था।