प्र. 1/20
⏱️ 20:00
1. 1931 के कराची अधिवेशन में ‘मूल अधिकार’ का जो प्रस्ताव पारित हुआ था, उसे किसने तैयार किया था?
A सरदार वल्लभ भाई पटेल
B जवाहर लाल नेहरू
C महात्मा गांधी
D सुभाष चंद्र बोस
2. “कांग्रेस सूक्ष्म अल्पसंख्यक लोगों का प्रतिनिधित्व करती है” – यह कथन लॉर्ड डफरिन ने किस अधिवेशन के दौरान कहा था?
A 1886 कलकत्ता अधिवेशन
B 1887 मद्रास अधिवेशन
C 1888 इलाहाबाद अधिवेशन
D 1890 कलकत्ता अधिवेशन
3. 1889 के बॉम्बे अधिवेशन में कितने वर्ष की आयु के ‘मताधिकार’ का प्रस्ताव पारित किया गया था?
A 18 वर्ष
B 21 वर्ष
C 25 वर्ष
D 24 वर्ष
4. 1892 में दादा भाई नौरोजी लंदन में हाउस ऑफ कॉमन्स का चुनाव जीतने वाले प्रथम भारतीय बने थे। उन्होंने यह चुनाव किस पार्टी से लड़ा था?
A लेबर पार्टी
B कंजर्वेटिव पार्टी
C लिबरल पार्टी
D रिपब्लिकन पार्टी
5. 1891 के नागपुर अधिवेशन में “कांग्रेस का दूसरा नाम राष्ट्रीयता है” का नारा दिया गया था, इस अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे?
A आनंद पी. चार्लू
B फिरोज शाह मेहता
C डब्ल्यू. सी. बनर्जी
D सुरेन्द्र नाथ बनर्जी
6. 1895 के पूना अधिवेशन में किसने महादेव गोविंद रानाडे की ‘सोशल कांफ्रेंस’ को कांग्रेस मंच से बंद करने की घोषणा की थी?
A गोपाल कृष्ण गोखले
B बाल गंगाधर तिलक
C लाला लाजपत राय
D विपिन चंद्र पाल
7. 1906 के कलकत्ता अधिवेशन में दादा भाई नौरोजी के ‘निजी सचिव’ के रूप में कौन शामिल हुए थे?
A मोहम्मद अली जिन्ना
B महात्मा गांधी
C जवाहर लाल नेहरू
D सुभाष चंद्र बोस
8. 1911 के कलकत्ता अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी, जिसमें पहली बार ‘जन-गण-मन’ गाया गया था?
A डा० रास बिहारी घोष
B पंडित बिशन नारायण धर
C आर. एन. माधोलकर
D भूपेन्द्र नाथ बसु
9. 1916 के लखनऊ अधिवेशन में ‘कांग्रेस और मुस्लिम लीग’ के बीच हुए ऐतिहासिक समझौते का सूत्रधार कौन था?
A एनी बेसेंट और बाल गंगाधर तिलक
B मोहम्मद अली जिन्ना और बाल गंगाधर तिलक
C महात्मा गांधी और मोहम्मद अली जिन्ना
D मोतीलाल नेहरू और जिन्ना
10. कांग्रेस के किस अधिवेशन में पहली बार तिरंगा झंडा फहराया गया और ‘होमरूल’ का प्रस्ताव स्वीकार करवाया गया?
A 1916 लखनऊ अधिवेशन
B 1917 कलकत्ता अधिवेशन
C 1929 लाहौर अधिवेशन
D 1931 कराची अधिवेशन
11. 1920 के नागपुर वार्षिक अधिवेशन में ‘असहयोग प्रस्ताव’ के साथ-साथ और कौन सा महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हुआ था?
A भाषाई आधार पर राज्यों का गठन
B पूर्ण स्वराज की मांग
C सविनय अवज्ञा आंदोलन
D व्यक्तिगत सत्याग्रह
12. 1922 के गया अधिवेशन में ‘चुनाव में भाग लेने का प्रस्ताव’ किसने पेश किया था, जिसे कांग्रेस ने अस्वीकार कर दिया था?
A मोतीलाल नेहरू
B चितरंजन दास (C.R. Das)
C महात्मा गांधी
D सुभाष चंद्र बोस
13. 1925 के कानपुर अधिवेशन में किस भाषा को ‘राष्ट्रभाषा’ के रूप में अपनाने का प्रस्ताव पारित हुआ था?
A अंग्रेजी
B उर्दू
C हिन्दुस्तानी
D हिन्दी
14. 1929 के लाहौर अधिवेशन के दौरान रावी नदी के तट पर ‘तिरंगा झंडा’ किस तिथि को फहराया गया था?
A 26 जनवरी 1930
B 31 दिसंबर 1929
C 15 अगस्त 1929
D 1 जनवरी 1930
15. 1934 के बॉम्बे अधिवेशन में ‘कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी’ की स्थापना हुई, इसके सचिव कौन बनाए गए थे?
A जय प्रकाश नारायण
B आचार्य नरेन्द्र देव
C जवाहर लाल नेहरू
D राम मनोहर लोहिया
16. 1936 के लखनऊ अधिवेशन में कांग्रेस का ‘नया लक्ष्य’ क्या घोषित किया गया था?
A पूर्ण स्वराज
B स्वशासन
C समाजवाद
D सर्वोदय
17. 1938 के हरिपुरा अधिवेशन में ‘रोमन लिपि’ को लागू करने का प्रस्ताव किसने पारित किया था?
A सुभाष चंद्र बोस
B जवाहर लाल नेहरू
C सरदार वल्लभ भाई पटेल
D मौलाना अबुल कलाम आजाद
18. 1939 में अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद सुभाष चंद्र बोस ने किस संस्था की स्थापना की थी?
A इंडियन नेशनल आर्मी
B आजाद हिन्द फौज
C फॉरवर्ड ब्लॉक (Forward Block)
D इंडियन इंडिपेंडेंस लीग
19. स्वतंत्रता पूर्व कांग्रेस का अंतिम अधिवेशन (1946) कहाँ आयोजित हुआ था?
A दिल्ली
B मेरठ
C बॉम्बे
D जयपुर
20. 1940 में अंग्रेजों ने सुभाष चंद्र बोस को कहाँ नजरबंद कर दिया था, जहाँ से वे बाद में भाग निकले थे?
A दिल्ली वाले घर में
B लाहौर की जेल में
C कलकत्ता वाले घर में
D अंडमान जेल में
सभी प्रश्नों की व्याख्या
1. ‘मूल अधिकार’ का प्रस्ताव किसने तैयार किया था?
B) जवाहर लाल नेहरू
1931 के कराची अधिवेशन में मूल अधिकार का प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसे पंडित जवाहर लाल नेहरू ने तैयार किया था। इस अधिवेशन की अध्यक्षता सरदार पटेल ने की थी।
2. लॉर्ड डफरिन का कथन किस अधिवेशन के दौरान था?
B) 1887 मद्रास अधिवेशन
1887 के मद्रास अधिवेशन (अध्यक्ष बदरुद्दीन तैयब जी) के दौरान तत्कालीन वायसराय लॉर्ड डफरिन ने कहा था कि “कांग्रेस सूक्ष्म अल्पसंख्यक लोगों का प्रतिनिधित्व करती है”।
3. 1889 के अधिवेशन में कितने वर्ष के मताधिकार का प्रस्ताव पारित हुआ?
B) 21 वर्ष
1889 के बॉम्बे अधिवेशन में 21 वर्षीय मताधिकार का महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया था। इस अधिवेशन की अध्यक्षता विलियम वेडरबर्न ने की थी।
4. दादा भाई नौरोजी ने लंदन में किस पार्टी से चुनाव जीता था?
C) लिबरल पार्टी
1892 में दादा भाई नौरोजी ने लंदन में लिबरल पार्टी के टिकट पर हाउस ऑफ कॉमन्स (House of Common) का चुनाव जीता था और वह ऐसा करने वाले प्रथम भारतीय बने थे।
5. 1891 के नागपुर अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे?
A) आनंद पी. चार्लू
1891 के नागपुर अधिवेशन की अध्यक्षता आनंद पी. चार्लू ने की थी और इसी अधिवेशन में नारा दिया गया था- “कांग्रेस का दूसरा नाम राष्ट्रीयता है”।
6. ‘सोशल कांफ्रेंस’ को कांग्रेस मंच से बंद करने की घोषणा किसने की?
B) बाल गंगाधर तिलक
1895 के पूना अधिवेशन (अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ बनर्जी) में उग्रवादी नेता बाल गंगाधर तिलक ने महादेव गोविंद रानाडे की ‘सोशल कांफ्रेंस’ को कांग्रेस के मंच से बंद करने की घोषणा की थी।
7. 1906 में दादा भाई नौरोजी के ‘निजी सचिव’ कौन थे?
A) मोहम्मद अली जिन्ना
1906 के कलकत्ता अधिवेशन में मोहम्मद अली जिन्ना (जो कि गुजराती मूल के थे), दादा भाई नौरोजी के निजी सचिव के रूप में कांग्रेस अधिवेशन में शामिल हुए थे।
8. 1911 के कलकत्ता अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी?
B) पंडित बिशन नारायण धर
1911 के कलकत्ता अधिवेशन की अध्यक्षता बिशन नारायण धर ने की थी। इसी अधिवेशन में 27 दिसंबर 1911 को रबिन्द्र नाथ टैगोर रचित ‘जन-गण-मन’ पहली बार गाया गया था।
9. ‘कांग्रेस और मुस्लिम लीग’ समझौते का सूत्रधार कौन था?
B) जिन्ना और तिलक
1916 के लखनऊ अधिवेशन में ‘कांग्रेस और मुस्लिम लीग’ के बीच हुए ऐतिहासिक समझौते (लखनऊ पैक्ट) के प्रमुख सूत्रधार मोहम्मद अली जिन्ना और बाल गंगाधर तिलक थे।
10. पहली बार तिरंगा झंडा फहराया गया और होमरूल प्रस्ताव स्वीकार हुआ?
B) 1917 कलकत्ता अधिवेशन
1917 के कलकत्ता अधिवेशन (अध्यक्ष एनी बेसेंट) में पहली बार तिरंगा झंडा फहराया गया था और होमरूल का प्रस्ताव भी स्वीकार करवाया गया था।
11. 1920 के नागपुर वार्षिक अधिवेशन में कौन सा प्रस्ताव पारित हुआ था?
A) भाषाई आधार पर राज्यों का गठन
1920 के नागपुर वार्षिक अधिवेशन (अध्यक्ष वीर राघवाचारी) में असहयोग प्रस्ताव के अलावा ‘भाषाई आधार पर राज्यों के गठन’ का महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किया गया था।
12. 1922 में चुनाव में भाग लेने का प्रस्ताव किसने पेश किया था?
B) चितरंजन दास (C.R. Das)
1922 के गया अधिवेशन में चितरंजन दास (अध्यक्ष) ने विधान परिषद् चुनाव में भाग लेने का प्रस्ताव पेश किया था, जिसे अस्वीकार कर दिया गया। इसी कारण उन्होंने इस्तीफा देकर स्वराज पार्टी बनाई।
13. किस भाषा को ‘राष्ट्रभाषा’ के रूप में अपनाने का प्रस्ताव पारित हुआ?
D) हिन्दी
1925 के कानपुर अधिवेशन (अध्यक्ष सरोजनी नायडू) में ‘हिन्दी’ को राष्ट्रभाषा के रूप में अपनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था।
14. रावी नदी के तट पर ‘तिरंगा झंडा’ किस तिथि को फहराया गया था?
B) 31 दिसंबर 1929
1929 के ऐतिहासिक लाहौर अधिवेशन के दौरान ‘पूर्ण स्वराज’ का प्रस्ताव पारित हुआ और 31 दिसंबर 1929 की रात्रि 12 बजे रावी नदी के तट पर तिरंगा फहराया गया।
15. ‘कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी’ के सचिव कौन बनाए गए थे?
A) जय प्रकाश नारायण
1934 के बॉम्बे अधिवेशन के समय ‘कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी’ की स्थापना हुई थी, जिसके अध्यक्ष आचार्य नरेन्द्र देव और सचिव जय प्रकाश नारायण थे।
16. 1936 के अधिवेशन में कांग्रेस का ‘नया लक्ष्य’ क्या घोषित किया गया?
C) समाजवाद
1936 के लखनऊ अधिवेशन (अध्यक्ष जवाहर लाल नेहरू) में कांग्रेस का नया लक्ष्य ‘समाजवाद’ (Socialism) घोषित कर दिया गया था।
17. 1938 में ‘रोमन लिपि’ को लागू करने का प्रस्ताव किसने पारित किया था?
A) सुभाष चंद्र बोस
1938 के हरिपुरा (गुजरात) अधिवेशन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र बोस थे और उन्होंने ही राष्ट्रीय स्तर पर ‘रोमन लिपि’ को लागू करने का प्रस्ताव पारित किया था।
18. 1939 में सुभाष चंद्र बोस ने किस संस्था की स्थापना की थी?
C) फॉरवर्ड ब्लॉक (Forward Block)
1939 के त्रिपुरी अधिवेशन के बाद महात्मा गांधी से मतभेद के चलते अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर सुभाष चंद्र बोस ने क्रांतिकारी विचारधारा वाले ‘फॉरवर्ड ब्लॉक’ की स्थापना की थी।
19. स्वतंत्रता पूर्व कांग्रेस का अंतिम अधिवेशन कहाँ आयोजित हुआ था?
B) मेरठ
नवंबर 1946 में मेरठ में आयोजित अधिवेशन (अध्यक्ष जे. बी. कृपलानी) भारत की स्वतंत्रता (1947) से पहले आयोजित कांग्रेस का अंतिम अधिवेशन था।
20. 1940 में अंग्रेजों ने सुभाष चंद्र बोस को कहाँ नजरबंद किया था?
C) कलकत्ता वाले घर में
1940 में अंग्रेजों ने सुभाष चंद्र बोस को उनके कलकत्ता वाले घर में नजरबंद कर दिया था, जहाँ से वे गोमो रेलवे स्टेशन और कालका मेल होते हुए देश के बाहर निकल गए थे।