प्र. 1/20
⏱️ 20:00
1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गठन का अंतिम उद्देश्य क्या था?
A अंग्रेजों से मधुर संबंध स्थापित करना
B राष्ट्रीय एकता स्थापित करना
C देश की स्वतंत्रता
D शोषण रोकना
2. ‘कांग्रेस के पिता’ ए. ओ. ह्यूम (A. O. Hume) किस पद से रिटायर हुए थे?
A सेनापति
B ICS (असैनिक) अधिकारी
C वायसराय
D न्यायाधीश
3. ए. ओ. ह्यूम को भारत में किस विज्ञान का जनक माना जाता है?
A वनस्पति विज्ञान
B जीव विज्ञान
C पक्षी विज्ञान
D कृषि विज्ञान
4. 1886 के कलकत्ता अधिवेशन में बिहार के किन दो लोगों ने हिस्सा लिया था?
A डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और अनुग्रह नारायण
B विश्वेश्वर सिंह और शालीग्राम सिंह
C मजहरुल हक़ और हसन इमाम
D सच्चिदानंद सिन्हा और कुंवर सिंह
5. 1887 के मद्रास अधिवेशन में पहली बार किस भाषा का प्रयोग किया गया था?
A हिन्दी
B तमिल
C तेलगू
D उर्दू
6. 1888 के इलाहाबाद अधिवेशन के लिए किसने ‘लोथर काउंसिल’ खरीदकर कांग्रेस को दान दिया था?
A दरभंगा महाराज लक्ष्मेश्वर सिंह
B हथुआ महाराज
C टेकारी महाराज
D बेतिया महाराज
7. 1890 के कलकत्ता अधिवेशन में मंच से संबोधन (धन्यवाद ज्ञापन) करने वाली पहली महिला कौन थीं?
A एनी बेसेंट
B सरोजनी नायडू
C जानकी नाथ घोषाल
D कादम्बिनी गांगुली
8. 1896 के कलकत्ता अधिवेशन में ‘धन का बहिर्गमन’ (Drain of Wealth) का सिद्धांत किसने पारित किया था?
A गोपाल कृष्ण गोखले
B दादा भाई नौरोजी
C सुरेन्द्र नाथ बनर्जी
D फिरोज शाह मेहता
9. 1905 के अधिवेशन में गोपाल कृष्ण गोखले ने किस संस्था की स्थापना की थी?
A सर्वेंट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी (भारतीय सेवक मंडल)
B अभिनव भारत
C गदर पार्टी
D इंडियन एसोसिएशन
10. 1906 के कलकत्ता अधिवेशन में अध्यक्ष पद के विवाद का निपटारा किसने किया था?
A भूपेन्द्र नाथ बसु
B बाल गंगाधर तिलक
C एनी बेसेंट
D रास बिहारी घोष
11. 1908 के मद्रास अधिवेशन में उग्रराष्ट्रवादियों को कांग्रेस से कितने वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया?
A 5 वर्ष
B 6 वर्ष
C 7 वर्ष
D 10 वर्ष
12. ‘जन-गण-मन’ पहली बार ‘भारत भाग्य विधाता’ शीर्षक से किस पत्रिका में छपा था?
A कामरेड
B तत्वबोधिनी सभा
C केसरी
D मराठा
13. 1920 के कलकत्ता विशेष अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी, जहाँ असहयोग का प्रस्ताव अस्थायी रूप से पारित हुआ?
A लाला लाजपत राय
B बाल गंगाधर तिलक
C विपिन चंद्र पाल
D वीर राघवाचारी
14. 1923 के काकीनाडा अधिवेशन के अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद अली ने किस समाचार पत्र का संपादन किया था?
A अल हिलाल
B कामरेड
C हरिजन
D यंग इंडिया
15. कांग्रेस के किस अधिवेशन में नेताओं को ‘खादी वस्त्र’ पहनना अनिवार्य कर दिया गया था?
A 1924 बेलगाम
B 1925 कानपुर
C 1926 गुवाहाटी
D 1927 मद्रास
16. 1927 के मद्रास अधिवेशन में दिया गया नारा “साइमन वापस जाओ (Simon go back)” किसने गढ़ा था?
A महात्मा गांधी
B यूसुफ मेहर अली
C जवाहर लाल नेहरू
D सुभाष चन्द्र बोस
17. 1934 के बॉम्बे अधिवेशन में स्थापित ‘अखिल भारतीय खादी ग्रामोद्योग’ के अध्यक्ष कौन बने थे?
A जवाहर लाल नेहरू
B श्री कृष्ण दास
C महात्मा गांधी
D डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
18. 1937 के फैजपुर अधिवेशन में क्या घोषित किया गया था?
A 13 सूत्रीय अस्थायी कृषि कार्यक्रम
B मूल अधिकार
C पूर्ण स्वराज
D व्यक्तिगत सत्याग्रह
19. 1938 के हरिपुरा अधिवेशन में गठित ‘राष्ट्रीय नियोजन समिति’ का अध्यक्ष किसे बनाया गया था?
A सुभाष चन्द्र बोस
B जवाहर लाल नेहरू
C सरदार वल्लभ भाई पटेल
D डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
20. 1940 के रामगढ़ अधिवेशन में मुख्य रूप से किन विषयों पर चर्चा हुई थी?
A व्यक्तिगत सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन
B सविनय अवज्ञा आंदोलन
C असहयोग आंदोलन
D स्वदेशी और बहिष्कार आंदोलन
सभी प्रश्नों की व्याख्या
1. कांग्रेस के गठन का अंतिम उद्देश्य क्या था?
C) देश की स्वतंत्रता
कांग्रेस के प्रारंभिक उद्देश्य जनसमस्याओं का समाधान, राष्ट्रीय एकता आदि थे, लेकिन इसका अंतिम उद्देश्य देश की स्वतंत्रता प्राप्त करना था।
2. ए. ओ. ह्यूम (A. O. Hume) किस पद से रिटायर हुए थे?
B) ICS (असैनिक) अधिकारी
ए. ओ. ह्यूम एक रिटायर्ड ICS (Indian Civil Service) या असैनिक अधिकारी थे, जिन्होंने 1849 में बंगाल सिविल सर्विस जॉइन की और 1882 में रिटायर हुए।
3. ए. ओ. ह्यूम को भारत में किस विज्ञान का जनक माना जाता है?
C) पक्षी विज्ञान
ए. ओ. ह्यूम को भारत में ‘पक्षी विज्ञान का जनक’ (Father of Ornithology in India) और ‘जनता का मित्र’ कहा जाता था।
4. 1886 के अधिवेशन में बिहार के किन दो लोगों ने हिस्सा लिया था?
B) विश्वेश्वर सिंह और शालीग्राम सिंह
1886 के कलकत्ता अधिवेशन में बिहार से विश्वेश्वर सिंह और शालीग्राम सिंह ने हिस्सा लिया था, जिनके सहयोगी गजाधर प्रसाद और पुणेन्दु नारायण सिंह थे।
5. 1887 के मद्रास अधिवेशन में पहली बार किस भाषा का प्रयोग किया गया था?
C) तेलगू
1887 का मद्रास अधिवेशन (अध्यक्ष बदरुद्दीन तैयब जी) पहला अधिवेशन था जहाँ ‘तेलगू’ भाषा का प्रयोग किया गया था।
6. 1888 में ‘लोथर काउंसिल’ खरीदकर कांग्रेस को किसने दान दिया था?
A) दरभंगा महाराज लक्ष्मेश्वर सिंह
जब गवर्नर कॉल्विन ने अधिवेशन के लिए स्थान देने से मना कर दिया, तब दरभंगा महाराज लक्ष्मेश्वर सिंह ने ‘लोथर काउंसिल’ खरीदकर कांग्रेस को दान कर दिया था।
7. 1890 में मंच से संबोधन करने वाली पहली महिला कौन थीं?
D) कादम्बिनी गांगुली
1890 के कलकत्ता अधिवेशन में भारत की प्रथम स्नातक उत्तीर्ण महिला ‘कादम्बिनी गांगुली’ ने पहली बार मंच से धन्यवाद ज्ञापन के रूप में संबोधन किया था।
8. ‘धन का बहिर्गमन’ (Drain of Wealth) का सिद्धांत किसने पारित किया?
B) दादा भाई नौरोजी
1896 के कलकत्ता अधिवेशन में दादा भाई नौरोजी ने आर्थिक दोहन या ‘धन का बहिर्गमन’ का ऐतिहासिक सिद्धांत पारित किया था।
9. 1905 के अधिवेशन में गोपाल कृष्ण गोखले ने किस संस्था की स्थापना की?
A) सर्वेंट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी
1905 के बनारस अधिवेशन के दौरान गोपाल कृष्ण गोखले ने ‘सर्वेंट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी’ (भारतीय सेवक मंडल) की स्थापना की थी।
10. 1906 में अध्यक्ष पद के विवाद का निपटारा किसने किया था?
A) भूपेन्द्र नाथ बसु
1906 के कलकत्ता अधिवेशन में उग्रवादी तिलक और उदारवादी रास बिहारी घोष के बीच विवाद हुआ, जिसका निपटारा भूपेन्द्र नाथ बसु ने किया और दादा भाई नौरोजी को अध्यक्ष बनाया।
11. 1908 में उग्रराष्ट्रवादियों को कितने वर्ष के लिए निष्कासित किया गया?
C) 7 वर्ष
1908 के मद्रास अधिवेशन में नियम 7 का हवाला देकर उग्रराष्ट्रवादियों को कांग्रेस से 7 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया था।
12. ‘जन-गण-मन’ पहली बार किस पत्रिका में छपा था?
B) तत्वबोधिनी सभा
‘जन-गण-मन’ पहली बार देवेन्द्र नाथ टैगोर की पत्रिका ‘तत्वबोधिनी सभा’ में ‘भारत भाग्य विधाता’ शीर्षक के साथ छपा था।
13. 1920 के कलकत्ता विशेष अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी?
A) लाला लाजपत राय
1920 के विशेष कलकत्ता अधिवेशन की अध्यक्षता लाला लाजपत राय ने की थी, जिसमें असहयोग का प्रस्ताव अस्थायी रूप से पारित हुआ था (‘लाल-बाल-पाल’ में केवल यही अध्यक्ष बने थे)।
14. मौलाना मुहम्मद अली ने किस समाचार पत्र का संपादन किया था?
B) कामरेड
1923 के काकीनाडा (बंगाल) वार्षिक अधिवेशन के अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद अली ने ‘कामरेड’ समाचार पत्र का संपादन किया था।
15. किस अधिवेशन में ‘खादी वस्त्र’ पहनना अनिवार्य कर दिया गया था?
C) 1926 गुवाहाटी
1926 के गुवाहाटी अधिवेशन (अध्यक्ष श्रीनिवास आयंगर) में कांग्रेस के सभी नेताओं को खादी वस्त्र पहनना अनिवार्य कर दिया गया था।
16. नारा “साइमन वापस जाओ (Simon go back)” किसने गढ़ा था?
B) यूसुफ मेहर अली
1927 के मद्रास अधिवेशन में साइमन कमीशन के विरोध का प्रस्ताव पारित हुआ और प्रसिद्ध नारा “साइमन वापस जाओ” यूसुफ मेहर अली द्वारा दिया गया था।
17. ‘अखिल भारतीय खादी ग्रामोद्योग’ के अध्यक्ष कौन बने थे?
C) महात्मा गांधी
1934 के बॉम्बे अधिवेशन में ‘अखिल भारतीय खादी ग्रामोद्योग’ की स्थापना की गई, जिसके अध्यक्ष महात्मा गांधी और सचिव श्री कृष्ण दास बने।
18. 1937 के फैजपुर अधिवेशन में क्या घोषित किया गया था?
A) 13 सूत्रीय अस्थायी कृषि कार्यक्रम
1937 के फैजपुर (बंगाल) अधिवेशन में, जो गाँव में आयोजित प्रथम अधिवेशन था, एक 13 सूत्रीय अस्थायी कृषि कार्यक्रम घोषित किया गया था।
19. 1938 में गठित ‘राष्ट्रीय नियोजन समिति’ का अध्यक्ष किसे बनाया गया था?
B) जवाहर लाल नेहरू
1938 के हरिपुरा अधिवेशन में ‘राष्ट्रीय नियोजन समिति’ का गठन हुआ, जिसके अध्यक्ष जवाहर लाल नेहरू बनाए गए थे।
20. 1940 के रामगढ़ अधिवेशन में मुख्य रूप से किन विषयों पर चर्चा हुई थी?
A) व्यक्तिगत सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन
1940 के रामगढ़ (बिहार) अधिवेशन में व्यक्तिगत सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन पर चर्चा हुई थी, तथा पाकिस्तान की माँग भी उठी थी।