प्र. 1/20
⏱️ 20:00

1. 1912 के बाँकीपुर (पटना) अधिवेशन में किसे ‘कांग्रेस का पिता’ कहा गया था?

A दादा भाई नौरोजी
B ए. ओ. ह्यूम (A. O. Hume)
C महात्मा गांधी
D डब्ल्यू. सी. बनर्जी

2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष कौन थे?

A रहीमतुल्लाह सयानी
B मौलाना अबुल कलाम आजाद
C बदरुद्दीन तैयब जी
D मोहम्मद अली जिन्ना

3. कांग्रेस के किस अधिवेशन में बंकिम चन्द्र चटर्जी द्वारा रचित ‘वंदे मातरम्’ पहली बार गाया गया था?

A 1886 कलकत्ता अधिवेशन
B 1896 कलकत्ता अधिवेशन
C 1906 कलकत्ता अधिवेशन
D 1911 कलकत्ता अधिवेशन

4. महात्मा गांधी ने पहली बार कांग्रेस के किस अधिवेशन में हिस्सा लिया था?

A 1901 कलकत्ता अधिवेशन
B 1916 लखनऊ अधिवेशन
C 1924 बेलगाम अधिवेशन
D 1905 बनारस अधिवेशन

5. 1905 के बनारस अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी, जिसमें ‘स्वदेशी एवं बहिष्कार आंदोलन’ का प्रस्ताव पारित हुआ?

A डा० रास बिहारी घोष
B दादा भाई नौरोजी
C गोपाल कृष्ण गोखले
D सुरेन्द्र नाथ बनर्जी

6. कांग्रेस का प्रथम विभाजन (नरमदल और गरमदल) किस अधिवेशन में हुआ था?

A 1906 कलकत्ता अधिवेशन
B 1907 सूरत अधिवेशन
C 1908 मद्रास अधिवेशन
D 1916 लखनऊ अधिवेशन

7. कांग्रेस के किस अधिवेशन में पहली बार ‘जन-गण-मन’ गाया गया था?

A 1896 कलकत्ता अधिवेशन
B 1906 कलकत्ता अधिवेशन
C 1911 कलकत्ता अधिवेशन
D 1917 कलकत्ता अधिवेशन

8. बिहार में आयोजित होने वाला कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन कौन-सा था?

A 1912 बाँकीपुर (पटना)
B 1922 गया
C 1940 रामगढ़
D 1916 लखनऊ

9. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थीं?

A सरोजनी नायडू
B एनी बेसेंट
C कादम्बिनी गांगुली
D नलिनी सेन गुप्ता

10. कांग्रेस के किस अधिवेशन में नरम दल-गरमदल और कांग्रेस-मुस्लिम लीग के बीच समझौता हुआ?

A 1916 लखनऊ अधिवेशन
B 1907 सूरत अधिवेशन
C 1919 अमृतसर अधिवेशन
D 1920 नागपुर अधिवेशन

11. महात्मा गांधी ने कांग्रेस के किस एकमात्र अधिवेशन की अध्यक्षता की थी?

A 1922 गया अधिवेशन
B 1924 बेलगाम अधिवेशन
C 1925 कानपुर अधिवेशन
D 1931 कराची अधिवेशन

12. कांग्रेस की प्रथम ‘भारतीय’ महिला अध्यक्ष कौन थीं?

A एनी बेसेंट
B सरोजनी नायडू
C सुचेता कृपलानी
D विजयलक्ष्मी पंडित

13. ‘पूर्ण स्वराज’ का प्रस्ताव कांग्रेस के किस अधिवेशन में पारित हुआ था?

A 1928 कलकत्ता अधिवेशन
B 1929 लाहौर अधिवेशन
C 1931 कराची अधिवेशन
D 1936 लखनऊ अधिवेशन

14. 1931 के कराची अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी, जिसमें ‘मूल अधिकार’ का प्रस्ताव पारित हुआ?

A जवाहर लाल नेहरू
B मोतीलाल नेहरू
C सरदार वल्लभ भाई पटेल
D डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

15. कांग्रेस का वह प्रथम अधिवेशन जो किसी ‘गाँव’ में आयोजित हुआ था?

A 1936 लखनऊ
B 1937 फैजपुर (बंगाल)
C 1938 हरिपुरा (गुजरात)
D 1939 त्रिपुरी (MP)

16. 1939 के त्रिपुरी अधिवेशन में सुभाष चन्द्र बोस ने किसे हराकर अध्यक्ष पद जीता था?

A पट्टाभि सीतारमैय्या
B महात्मा गांधी
C जवाहर लाल नेहरू
D मौलाना अबुल कलाम आजाद

17. स्वतंत्रता के समय (1947 में) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे?

A जे. बी. कृपलानी
B डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
C मौलाना अबुल कलाम आजाद
D पट्टाभि सीतारमैय्या

18. कांग्रेस के सबसे लंबी अवधि (1940-1946) तक और सबसे युवा अध्यक्ष कौन रहे?

A जवाहर लाल नेहरू
B मौलाना अबुल कलाम आजाद
C सुभाष चन्द्र बोस
D दादा भाई नौरोजी

19. कांग्रेस के मंच से पहली बार ‘स्वराज’ का प्रस्ताव किस अधिवेशन में पारित हुआ?

A 1905 बनारस अधिवेशन
B 1906 कलकत्ता अधिवेशन
C 1907 सूरत अधिवेशन
D 1929 लाहौर अधिवेशन

20. जेल में रहते हुए कांग्रेस के अध्यक्ष बनने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे?

A चितरंजन दास
B बाल गंगाधर तिलक
C लाला लाजपत राय
D महात्मा गांधी

सभी प्रश्नों की व्याख्या

1. 1912 बाँकीपुर अधिवेशन में ‘कांग्रेस का पिता’ किसे कहा गया?
B) ए. ओ. ह्यूम
ए. ओ. ह्यूम (A. O. Hume) को कांग्रेस का संस्थापक और ‘कांग्रेस का पिता’ कहा जाता है। 1912 के बाँकीपुर (पटना) अधिवेशन में यह उपाधि दी गई थी।
2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष कौन थे?
C) बदरुद्दीन तैयब जी
बदरुद्दीन तैयब जी 1887 के मद्रास अधिवेशन में कांग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष बने थे।
3. ‘वंदे मातरम्’ पहली बार किस अधिवेशन में गाया गया था?
B) 1896 कलकत्ता अधिवेशन
1896 के कलकत्ता अधिवेशन (अध्यक्ष रहीमतुल्लाह सयानी) में बंकिम चन्द्र चटर्जी द्वारा रचित ‘वंदे मातरम्’ पहली बार गाया गया था।
4. महात्मा गांधी ने पहली बार किस अधिवेशन में हिस्सा लिया?
A) 1901 कलकत्ता अधिवेशन
महात्मा गांधी ने 1901 के कलकत्ता अधिवेशन में पहली बार हिस्सा लिया था। उस समय अध्यक्ष दिनशा एदुल्वी वाचा थे।
5. 1905 के बनारस अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी?
C) गोपाल कृष्ण गोखले
1905 के बनारस अधिवेशन की अध्यक्षता गोपाल कृष्ण गोखले ने की थी। इसी अधिवेशन में स्वदेशी और बहिष्कार आंदोलन का प्रस्ताव पारित हुआ था।
6. कांग्रेस का प्रथम विभाजन किस अधिवेशन में हुआ?
B) 1907 सूरत अधिवेशन
1907 के सूरत अधिवेशन (अध्यक्ष डा० रास बिहारी घोष) में कांग्रेस नरमदल और गरमदल में विभाजित हो गई थी।
7. ‘जन-गण-मन’ पहली बार कब गाया गया था?
C) 1911 कलकत्ता अधिवेशन
27 दिसंबर 1911 को कलकत्ता अधिवेशन (अध्यक्ष बिशन नारायण धर) में पहली बार ‘जन-गण-मन’ गाया गया था।
8. बिहार में आयोजित प्रथम अधिवेशन कौन-सा था?
A) 1912 बाँकीपुर (पटना)
1912 का बाँकीपुर (पटना) अधिवेशन बिहार में आयोजित होने वाला कांग्रेस का पहला अधिवेशन था।
9. कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थीं?
B) एनी बेसेंट
एनी बेसेंट 1917 के कलकत्ता अधिवेशन में कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष बनी थीं।
10. नरम दल-गरमदल समझौता किस अधिवेशन में हुआ?
A) 1916 लखनऊ अधिवेशन
1916 के लखनऊ अधिवेशन में नरम दल और गरमदल में समझौता हुआ, तथा कांग्रेस और मुस्लिम लीग के बीच भी समझौता (लखनऊ पैक्ट) हुआ।
11. महात्मा गांधी ने किस अधिवेशन की अध्यक्षता की थी?
B) 1924 बेलगाम अधिवेशन
महात्मा गांधी ने अपने जीवन में केवल एक बार 1924 के बेलगाम (कर्नाटक) अधिवेशन की अध्यक्षता की थी।
12. प्रथम ‘भारतीय’ महिला अध्यक्ष कौन थीं?
B) सरोजनी नायडू
सरोजनी नायडू 1925 के कानपुर अधिवेशन में कांग्रेस की प्रथम ‘भारतीय’ महिला अध्यक्ष बनी थीं।
13. ‘पूर्ण स्वराज’ का प्रस्ताव कब पारित हुआ?
B) 1929 लाहौर अधिवेशन
1929 के लाहौर अधिवेशन (अध्यक्ष जवाहर लाल नेहरू) में ‘पूर्ण स्वराज’ का ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित हुआ था।
14. 1931 के कराची अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी?
C) सरदार वल्लभ भाई पटेल
1931 के कराची अधिवेशन की अध्यक्षता सरदार वल्लभ भाई पटेल ने की थी, जिसमें ‘मूल अधिकार’ का प्रस्ताव पारित किया गया था।
15. गाँव में आयोजित प्रथम अधिवेशन कौन-सा था?
B) 1937 फैजपुर (बंगाल)
1937 का फैजपुर (बंगाल) अधिवेशन कांग्रेस का वह पहला अधिवेशन था जो किसी गाँव में आयोजित हुआ था।
16. 1939 त्रिपुरी में सुभाष चन्द्र बोस ने किसे हराया था?
A) पट्टाभि सीतारमैय्या
1939 के त्रिपुरी अधिवेशन के अध्यक्ष पद चुनाव में सुभाष चन्द्र बोस ने गांधीजी के उम्मीदवार पट्टाभि सीतारमैय्या को हराया था।
17. स्वतंत्रता के समय (1947) कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे?
B) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
जे. बी. कृपलानी के इस्तीफे के बाद 1947 में स्वतंत्रता के समय डॉ. राजेन्द्र प्रसाद कांग्रेस के अध्यक्ष थे।
18. सबसे लंबी अवधि और सबसे युवा अध्यक्ष कौन रहे?
B) मौलाना अबुल कलाम आजाद
मौलाना अबुल कलाम आजाद 1923 में 35 वर्ष की आयु में सबसे युवा अध्यक्ष बने और 1940 से 1946 तक सबसे लंबी अवधि तक अध्यक्ष रहे।
19. ‘स्वराज’ का प्रस्ताव पहली बार कब पारित हुआ?
B) 1906 कलकत्ता अधिवेशन
1906 के कलकत्ता अधिवेशन (अध्यक्ष दादा भाई नौरोजी) में पहली बार ‘स्वराज’ का प्रस्ताव पारित हुआ था।
20. जेल में रहते हुए अध्यक्ष बनने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे?
A) चितरंजन दास
1921 के अहमदाबाद अधिवेशन में चितरंजन दास जेल में रहते हुए अध्यक्ष बने थे, उनका भाषण सरोजनी नायडू ने पढ़ा था और हकीम अजमल खाँ कार्यकारी अध्यक्ष बने थे।