गाँधी युग (1919-1947)

पूरा नाम: मोहन दास करमचंद गाँधी।
जन्म: 2 अक्टूबर 1869 (पोरबंदर, गुजरात)।
माता: पुतलीबाई।
पत्नी: कस्तूरबा गाँधी (शादी 13 वर्ष की आयु में)।
पिता: करमचंद गाँधी (उपनाम: काबा गाँधी)। वह पोरबंदर, बांकानेर और राजकोट के दीवान (राजस्व अधिकारी) थे।

A. गाँधी जी के बच्चे और प्रारंभिक शिक्षा

गाँधी जी के 4 पुत्र और 1 दत्तक पुत्र:

  • 1. हरिलाल
  • 2. मणिलाल
  • 3. रामदास
  • 4. देवदास
  • दत्तक पुत्र (Adopted Son): जमुनालाल बजाज।

शिक्षा का विवरण:

  • प्रारंभिक शिक्षा: पोरबंदर।
  • हाई स्कूल: अल्फ्रेड हाई स्कूल (राजकोट)।
  • कॉलेज: श्यामलदास कॉलेज, भावनगर।
  • वकालत की पढ़ाई: इनर टेम्पल (Inner Temple), लंदन (1888-1891 तक)।

B. वकालत, दक्षिण अफ्रीका प्रवास एवं भारत वापसी

  • प्रारंभिक वकालत: 1891 से 1893 तक गाँधी जी ने बॉम्बे में प्रैक्टिस की।
  • दक्षिण अफ्रीका प्रस्थान (1893): 1893 में ‘दादा अब्दुल्ला’ (एक व्यापारी) का मुकदमा लड़ने के लिए वे दक्षिण अफ्रीका गए और मुकदमा जीत भी गए।
  • दक्षिण अफ्रीका में गाँधी जी रंगभेद की नीति के शिकार हुए।
  • वे लगभग 21 वर्ष तक दक्षिण अफ्रीका में रहे (1893 से 1914/1915 तक)।

💡 दक्षिण अफ्रीका से भारत की यात्राएं (1893-1915)

  • 1897: अपनी पत्नी और बच्चों को लेने के लिए भारत आये।
  • 1901: कांग्रेस (INC) के कलकत्ता अधिवेशन में पहली बार शामिल हुए।
  • 9 जनवरी 1915: अंतिम रूप से भारत वापसी। इसी दिन की याद में प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है।

C. गुरु, सिद्धांत और जीवन पर प्रभाव

  • आत्मकथा: ‘सत्य के साथ मेरे प्रयोग’।
  • सिद्धांत: सत्य और अहिंसा।
  • प्रमुख शिष्या: मैडलीन स्लेड (गाँधी जी ने इन्हें ‘मीराबेन’ नाम दिया था)।
  • राजनीतिक गुरु: गोपाल कृष्ण गोखले।
  • धार्मिक गुरु: नारायण गुरु।

गाँधी जी के जीवन पर सर्वाधिक प्रभाव डालने वाले:

  • लियो टॉलस्टॉय।
  • हेनरी डेविड थोरो (Thoreau)।
  • जॉन रस्किन: इनकी पुस्तक “Unto this last” का गाँधी जी के जीवन पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा था।

D. प्रमुख पुस्तकें एवं समाचार पत्र

↔️ टेबल को दायें-बायें खिसकाएं
प्रमुख पुस्तकें (Books) प्रमुख समाचार पत्र (Newspapers)
1. सत्य के साथ मेरे प्रयोग
2. हिन्द स्वराज: 1908 में दक्षिण अफ्रीका में लिखी। इसमें ब्रिटिश संसद को ‘बाँझ और वेश्या’ बताया गया है।
3. सप्त महाव्रत
4. अनासक्त योग
5. सुनो विद्यार्थियों
6. इंडिया ऑफ़ माई ड्रीम
7. गोखले माई पॉलिटिकल गुरु
1. इंडियन ओपिनियन (दक्षिण अफ्रीका से)
2. हरिजन
3. नवजीवन
4. यंग इंडिया

E. गाँधी जी द्वारा स्थापित प्रमुख आश्रम

↔️ टेबल को दायें-बायें खिसकाएं
आश्रम का नाम स्थान स्थापना वर्ष विशेष
फिनिक्स फार्म डरबन (साउथ अफ्रीका) 1904 यह गाँधी जी का प्रथम आश्रम था।
टॉलस्टॉय फार्म जोहान्सबर्ग (साउथ अफ्रीका) 1910
सत्याग्रह आश्रम अहमदाबाद 1915
साबरमती आश्रम अहमदाबाद 1917
अनासक्ति आश्रम कौसानी (उत्तराखण्ड) 1929 इसे ‘गाँधी आश्रम’ भी कहते हैं।
सेवाग्राम आश्रम वर्धा (महाराष्ट्र) 1936

F. गाँधी जी की महत्वपूर्ण उपाधियाँ (Titles)

↔️ टेबल को दायें-बायें खिसकाएं
उपाधि (Title) किसने दी / कहा?
महात्मारविन्द्र नाथ टैगोर
बापूसी. एफ. एंड्रयूज और जवाहर लाल नेहरू
मलंग बाबाकबायलियों द्वारा (सविनय अवज्ञा आंदोलन के समय)
वन मैन बाउंड्री फ़ोर्सलॉर्ड माउंटबेटन
भर्ती करने वाला सार्जेंटप्रथम विश्व युद्ध के दौरान
अर्धनग्न फ़कीरविंस्टन चर्चिल
सेवाग्राम का संतअतिथियों के द्वारा
कर्मवीर / भंगी शिरोमणिमित्रों के द्वारा
भिखारियों का राजामदन मोहन मालवीय
कैसर-ए-हिन्दप्रथम विश्व युद्ध के दौरान
देशद्रोही फ़कीरविंस्टन चर्चिल
कुली बैरिस्टरदक्षिण अफ्रीका में मजिस्ट्रेट द्वारा
भारत का अजातशत्रुडॉ. राजेन्द्र प्रसाद
राष्ट्रपितासुभाष चन्द्र बोस

G. मृत्यु (शहादत)

  • तिथि एवं समय: 30 जनवरी 1948 (शाम 5:17 बजे)।
  • स्थान: दिल्ली के बिड़ला मंदिर में (जब वे प्रार्थना सभा में जा रहे थे)।
  • हत्यारा: नाथूराम गोडसे।
  • हथियार: इटली की बेरेट्टा पिस्टल (Beretta Pistol) से गोली मारी गई (जिसका सीरीयल नंबर 606824 था)।
  • अंतिम शब्द: “हे राम”।