15. खाद्यान्न फसलें (Food Crops)

सबसे महत्त्वपूर्ण फसल: खेती के अन्तर्गत क्षेत्र के अनुसार, भारत में सबसे महत्त्वपूर्ण खाद्य फसल चावल है।
रबी की फसल: रबी फसल की बुआई अक्टूबर-नवम्बर महीनों में होती है।

A. प्रमुख खाद्यान्न: गेहूँ और चावल

↔️ टेबल को दायें-बायें खिसकाएं
फसल प्रमुख तथ्य एवं किस्में
गेहूँ (Wheat)
  • भारत का अधिकतम गेहूँ उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश है।
  • गेहूँ में बौनेपन का जीन नोरिन-10 है।
  • मैकरोनी गेहूँ असिंचित परिस्थितियों के लिए सबसे उपयुक्त है।
  • प्रमुख प्रजातियाँ: ‘राज-3077’, ‘पूसा सिंधु गंगा’, ‘यूपी-308’, और ‘कल्याण सोना’ गेहूँ की किस्में हैं।
  • बीमारी: ‘करनाल बंट’ गेहूँ की एक बीमारी है।
चावल / धान (Rice)
  • धान की उत्पत्ति दक्षिण-पूर्व एशिया में हुई।
  • आदर्श जलवायु: 100 सेमी से ऊपर वर्षा और 25 सेमी से ऊपर तापमान।
  • ‘चावल के कटोरे’ क्षेत्र का नाम कृष्णा-गोदावरी डेल्टा क्षेत्र है।
  • ‘अमन’ धान जून-जुलाई में उगाया जाता है।
  • बासमती चावल की रोपाई हेतु उपयुक्त बीज दर 15-20 किग्रा/हेक्टेयर है।
  • देश का आधे से अधिक चावल चार राज्यों (प. बंगाल, उत्तर प्रदेश, पंजाब और आंध्र प्रदेश) से प्राप्त होता है।
  • प्रमुख प्रजातियाँ: ‘मही सुगंधा’, ‘पूसा सुगंधा-5’, और ‘बरानी दीप’ धान की किस्में हैं।

B. नकदी फसलें: कपास और गन्ना

कपास (Cotton)

  • भारत का सबसे बड़ा कपास उत्पादक राज्य महाराष्ट्र है।
  • कपास के रेशे बीज से प्राप्त होते हैं।
  • महाराष्ट्र की काली मिट्टी के क्षेत्र में कपास को गन्ने की फसल से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि सिंचाई सुविधाओं के प्रसार के कारण गन्ने की फसल अधिक लाभप्रद है।

गन्ना (Sugarcane)

  • गन्ने की खेती के अन्तर्गत सबसे अधिक भूमि और सर्वाधिक उत्पादन उत्तर प्रदेश राज्य में है।
  • उत्तर प्रदेश को भारत का ‘शक्कर का प्याला’ कहलाता है।
  • गन्ने में शर्करा की मात्रा घट जाती है, यदि पकने की अवधि में पाला पड़ जाए।
  • शक्कर नगर चीनी का एक प्रमुख उत्पादक केन्द्र आंध्र प्रदेश में है।
  • 1903 ई. में भारतवर्ष की प्रथम चीनी मिल प्रतापपुर में स्थापित की गई।
  • गन्ने में प्रजनन का कार्य कोयम्बटूर में किया जा रहा है।
  • गन्ने की ‘अडसाली’ फसल पकने के लिए 18 माह का समय लेती है।

C. तिलहन एवं दलहन (Oilseeds & Pulses)

तिलहन फसलें (Oilseeds)

  • ‘पीली क्रांति’ तिलहन उत्पादन से सम्बन्धित है।
  • ‘पेगिंग’ एक लाभकारी प्रक्रिया मूँगफली में है। मूँगफली की फसल में जिप्सम की अधिक मात्रा आवश्यक होती है। ‘कौशल’ मूँगफली की उन्नत प्रजाति है।
  • सोयाबीन की खेती का सर्वाधिक क्षेत्रफल एवं अग्रणी उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश है।
  • ‘वरुणा’, ‘पूसा बोल्ड’, और ‘पीताम्बरी’ सरसों की प्रजातियाँ हैं।

दलहन फसलें (Pulses)

  • दालें भारत से सामान्यतः निर्यात नहीं की जाती हैं।
  • दालों (दलहनी फसलों) में हवा से नत्रजन (Nitrogen) संचित करने की क्षमता होती है।
  • दलहनी फसलों के उत्पादन हेतु कोबाल्ट तत्व आवश्यक है।
  • अरहर का जन्म-स्थान भारतवर्ष है। ‘मालवीय चमत्कार’ और ‘बहार’ अरहर की प्रसिद्ध प्रजातियाँ हैं।
  • मटर की पत्ती विहीन जाति अपर्णा है।

D. बागवानी, रेशम एवं अन्य फसलें (Horticulture & Others)

↔️ टेबल को दायें-बायें खिसकाएं
फसल / उत्पाद विशेष जानकारी (VVI Facts)
रेशम (Silk)सर्वाधिक रेशम पैदा करने वाला राज्य कर्नाटक है। ‘मूँगा रेशम’ पूरे विश्व में केवल भारत में असम में होती है।
चाय (Tea)‘ग्रीन गोल्ड’ (Green Gold) चाय की किस्म है।
नारियल (Coconut)भारत में नारियल का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य केरल है।
लौंग (Clove)लौंग पुष्पकली (Flower bud) से प्राप्त होता है।
केसर (Saffron)भारत में एकमात्र केसर उत्पादक राज्य जम्मू-कश्मीर है।
जूट / पटसनसर्वाधिक पटसन उत्पादक राज्य प. बंगाल है। जूट उद्योग और सर्वाधिक क्षेत्रफल भी प. बंगाल में केन्द्रित है।
मक्का (Maize)मक्के की खेती वर्ष भर की जा सकती है।

अन्य महत्त्वपूर्ण परीक्षा तथ्य

  • बोर्ड स्थापना: राष्ट्रीय बागवानी परिषद् (बोर्ड) की स्थापना वर्ष 1984 में हुई थी।
  • विविध फसल राज्य: भारत के कर्नाटक राज्य में कहवा, रबर तथा तम्बाकू सभी की कृषि की जाती है।
  • झूम कृषि: ‘झूम’ खेती की पद्धति को कहते हैं। झूमिंग अथवा पौड़ा पद्धति ‘जंगल काटकर सूखने को छोड़ना’ है। ‘झूमिंग’ सर्वाधिक नगालैण्ड में व्यवहृत है।
  • अनुसंधान केन्द्र: राष्ट्रीय केला अनुसंधान केन्द्र त्रिची में स्थित है।
  • पादप कुल: गन्ना, चुकंदर, स्वीट पी, चना, अरहर और फरासबीन त्रिपादप कुल के अन्तर्गत आते हैं।
  • राजमा और आलू: भागीरथी घाटी में राजमा और आलू की खेती प्रारम्भ करने का श्रेय विल्सन को दिया जाता है।
  • प्रकंद: अदरक का तना जो मिट्टी में उगता है और खाद्य का संग्रहण करता है, वह प्रकंद कहलाता है।

💡 फलों की उन्नत किस्में

  • आम (Mango): बीज रहित प्रजाति सिंधु है।
  • अमरूद (Guava): उन्नत किस्म ललित है।
  • आँवला (Amla): उन्नत किस्म कंचन है।