आधुनिक भारत में शिक्षा का विकास
A. प्रारंभिक शैक्षणिक संस्थान और उनके संस्थापक
- प्रथम मदरसा: भारत में अंग्रेजों ने प्रथम मदरसा कलकत्ता (कोलकाता) में स्थापित किया था। इसकी स्थापना 1781 ई. में वारेन हेस्टिंग्स ने की थी।
- प्रथम संस्कृत महाविद्यालय: वाराणसी में इसकी स्थापना जोनाथन डंकन ने की थी।
- एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल: इसके संस्थापक सर विलियम जोंस थे।
- हिंदू कॉलेज (कलकत्ता): डेविड हेयर और एलेक्जेंडर डफ के साथ मिलकर राजा राममोहन राय ने इसकी स्थापना की थी।
- प्रथम इंजीनियरिंग कॉलेज: वर्ष 1847 ई. में रुड़की इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में भारत के प्रथम इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना जेम्स टॉमसन द्वारा की गई।
- प्रथम महिला विश्वविद्यालय: बम्बई (मुंबई) में प्रथम महिला विश्वविद्यालय की स्थापना डी. के. कर्वे के सतत् प्रयत्नों से हुई थी।
B. शिक्षा प्रणाली, अधिनियम और प्रमुख सिद्धांत
- चार्टर अधिनियम 1813: ब्रिटिश सरकार के इसी अधिनियम ने सबसे पहली बार भारत में शिक्षा के लिए एक लाख रुपए दिए थे।
- अंग्रेजी शिक्षा: भारत में अंग्रेजी शिक्षा का आरंभ लॉर्ड विलियम कैवेंडिश बेंटिक के शासन काल में हुआ। लॉर्ड मैकाले का सम्बन्ध भी अंग्रेजी शिक्षा से है।
- आधुनिक शिक्षा प्रणाली की नींव: यह 1835 के मैकाले के स्मरण-पत्र से पड़ी।
- अधोमुखी निस्यंदन सिद्धांत: भारत के औपनिवेशिक काल में यह सिद्धांत (Downward Filtration Theory) शिक्षा के क्षेत्र से सम्बन्धित था।
- भारतीय शिक्षा का मैग्नाकार्टा: वुड घोषणा-पत्र (चार्ल्स वुड का आदेश-पत्र) को ‘भारतीय शिक्षा का मैग्नाकार्टा’ कहा जाता है।
C. विश्वविद्यालय एवं अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
- प्रथम तीन विश्वविद्यालय: भारत में प्रथम तीन विश्वविद्यालयों (कलकत्ता, मद्रास, बंबई) की स्थापना 1857 ई. में हुई थी। इनकी स्थापना लंदन विश्वविद्यालय की तर्ज पर की गई थी।
- नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन: इसकी स्थापना 15 अगस्त, 1906 को हुई।
- डेक्कन एजुकेशनल सोसाइटी: इसकी स्थापना से बी. जी. तिलक सम्बन्धित थे।
- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU): इसका शिलान्यास लॉर्ड हार्डिंग ने किया था।
- भारतीय विश्वविद्यालयों में ‘धार्मिक शिक्षा’ के लिए प्रबल रूप से वकालत मदन मोहन मालवीय ने की थी।
D. प्रमुख शिक्षा आयोग व समितियाँ (VVI)
भारत में शिक्षा के सुधार एवं विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न आयोगों का गठन किया गया:
💡 महत्वपूर्ण आयोगों के मुख्य बिंदु
- हंटर कमीशन: इसकी रिपोर्ट में प्राथमिक शिक्षा के विकास पर विशेष जोर दिया गया।
- सैडलर आयोग (1917 ई.): यह शिक्षा से सम्बन्धित था, जिसे शिक्षा के सुधार हेतु ‘सैडलर विश्वविद्यालय आयोग’ के रूप में नियुक्त किया गया था।
↔️ टेबल को दायें-बायें खिसकाएं
| समिति / आयोग | गठन वर्ष | गवर्नर जनरल / वायसराय |
|---|---|---|
| 1. चार्ल्स डिस्पैच | 1854 | लॉर्ड डलहौजी |
| 2. हंटर आयोग | 1882 | लॉर्ड रिपन |
| 3. रैले आयोग | 1902 | लॉर्ड कर्जन |
| 4. सैडलर आयोग | 1917 | लॉर्ड चेम्सफोर्ड |
| 5. इंचकैप आयोग | 1923 | लॉर्ड रीडिंग |
| 6. हार्टोग समिति | 1929 | लॉर्ड इरविन |
| 7. लिंडसे आयोग | 1929 | लॉर्ड इरविन |
| 8. सार्जेंट आयोग | 1944 | लॉर्ड वेवेल |
| 9. राधाकृष्णन आयोग | 1948 | लॉर्ड माउंटबेटन |