20. धात्विक खनिज (Metallic Minerals)
सबसे बड़े भण्डार: भारत में खनिज संसाधनों के सबसे बड़े भंडार दक्षिण-पूर्व भाग में स्थित हैं।
सम्पन्न राज्य: खनिज-संसाधनों का सर्वाधिक सम्पन्न राज्य कर्नाटक है।
🗺️ भारत के प्रमुख खनिज और खदानें (Visual Map)
छात्रों की सुविधा के लिए प्रमुख खनिजों का ‘स्मार्ट फ्लो’ डिज़ाइन:
🪨 लौह अयस्क (Iron Ore)
प्रमुख रॉकतंत्र: धारवाड़ तंत्र।
प्रमुख खानें: बैलाडिला (छत्तीसगढ़), कुद्रेमुख (कर्नाटक), बाबा बूंदन की पहाड़ियाँ (कर्नाटक)।
भारत में अधिकांश लौह-अयस्क हेमेटाइट प्रकार का है।
🥉 ताँबा एवं जस्ता (Copper & Zinc)
ताँबा: खेतड़ी (राजस्थान), सिंहभूम (झारखण्ड) और मलाजखंड इसके लिए प्रसिद्ध हैं।
जस्ता: राजस्थान का लगभग एकाधिकार है। श्रेष्ठ भंडार ‘रामपुर आगूचा’ (भीलवाड़ा) में है।
✨ सोना एवं हीरा (Gold & Diamond)
सोना: कोलार स्वर्ण खदान (कर्नाटक) में स्थित है। कर्नाटक सर्वाधिक सोना उत्पादित करता है।
हीरा: पन्ना और मझगवाँ (मध्य प्रदेश) प्रसिद्ध हैं। रायपुर में ‘किम्बरलाइट’ के भंडार मिले हैं।
A. प्रमुख खनिज और उनके उत्पादक राज्य
- लौह-अयस्क: भारत में सर्वाधिक लोहा उत्पादन करने वाला राज्य छत्तीसगढ़ है। उत्तम किस्म का लौह-अयस्क ‘बैलाडिला’ से प्राप्त होता है।
- बॉक्साइट: भारत में बॉक्साइट का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य ओडिशा है। बॉक्साइट एल्युमीनियम का अयस्क है।
- मैंगनीज: भारत में मैंगनीज का सर्वाधिक उत्पादन मध्य प्रदेश राज्य करता है।
- अभ्रक (Mica): अभ्रक के उत्पादन में भारत का विश्व में प्रथम स्थान है। आन्ध्र प्रदेश (नेल्लोर जिला) अभ्रक का सबसे बड़ा उत्पादक है। विश्व का सर्वोत्तम किस्म का अभ्रक ‘हजारीबाग’ से प्राप्त होता है।
- टिन: भारत में टिन का अग्रगण्य उत्पादक छत्तीसगढ़ है।
- थोरियम: आणविक खनिज के संचित भण्डार की दृष्टि से भारत विश्व में प्रथम स्थान (थोरियम में) रखता है।
- गंधक (सल्फर): गंधक के उत्पादन में महाराष्ट्र राज्य आगे है।
B. प्रसिद्ध खदानें एवं सम्बन्धित खनिज (Quick Table)
↔️ टेबल को दायें-बायें खिसकाएं
| खदान / क्षेत्र का नाम | खनिज जिसके लिए प्रसिद्ध है | सम्बन्धित राज्य |
|---|---|---|
| बैलाडिला | लौह-अयस्क | छत्तीसगढ़ |
| खेतड़ी | ताँबा | राजस्थान |
| कोलार | स्वर्ण (सोना) | कर्नाटक |
| कुद्रेमुख | लौह खनिज | कर्नाटक |
| पन्ना एवं मझगवाँ | हीरा | मध्य प्रदेश |
| कोडरमा | अभ्रक | झारखण्ड |
| डेगाना खान | टंगस्टन | राजस्थान |
| तुरामडीह | यूरेनियम | झारखण्ड (पूर्वी सिंहभूम) |
| सिंहभूम | ताँबा | झारखण्ड |
| मलाजखंड | ताँबा | मध्य प्रदेश |
C. अधात्विक खनिज एवं अन्य महत्वपूर्ण तथ्य (VVI Facts)
- संगमरमर: सर्वोत्तम श्रेणी का संगमरमर मकराना में पाया जाता है। गुजरात में बड़ोदरा क्षेत्र की मोतीपुरा खान से ‘सफेद संगमरमर’ निकाला जाता है। संगमरमर ‘पुनर्रवीकृत चूना पत्थर’ है।
- क्वार्ट्जाइट: यह बलुआ पत्थर से कायांतरित होता है।
- चूना पत्थर: विन्ध्य शैलों में चूना पत्थर के वृहद् भंडार पाए जाते हैं।
- डायनामाइट: भारत डायनामाइट लिमिटेड केन्द्र हैदराबाद में स्थित है।
- जिप्सम: जिप्सम प्रचुर मात्रा में राजस्थान में उपलब्ध है।
💡 याद रखने योग्य खनिज क्रम
- भारत में ताम्र-स्वर्ण-लौह-कोयला का सही क्रम है: खेतड़ी – कोलार – कुद्रेमुख – झरिया।