आधुनिक भारत में प्रेस का विकास
प्रथम पत्रकार: पत्रकार के कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जेल जाने वाले प्रथम भारतीय बाल गंगाधर तिलक थे।
A. प्रेस से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य और घटनाक्रम
- वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट (1878): यह ‘भारतीय भाषा प्रेस अधिनियम’ लॉर्ड रिपन के समय समाप्त (रद्द) किया गया था।
- विदेशों में प्रकाशन: अमेरिका में ‘फ्री हिंदुस्तान’ अखबार तारकनाथ दास ने शुरू किया था।
- गदर पत्रिका: गदर पार्टी का पत्र ‘गदर’ एक साप्ताहिक पत्र था, जिसका प्रथम अंक उर्दू भाषा में प्रकाशित हुआ था।
- प्रथम दैनिक/सप्ताहिक: भारतीयों द्वारा अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित प्रथम समाचार-पत्र हिंदू पैट्रियाट था। हिंदी का पहला समाचार-पत्र ‘उदन्त मार्तंड’ (30 मई, 1826) को कलकत्ता से प्रकाशित हुआ था।
- बिजौलिया आंदोलन: कानपुर से प्रकाशित ‘प्रताप’ समाचार-पत्र के माध्यम से विजयसिंह पथिक ने बिजौलिया आंदोलन को समूचे भारत में चर्चा का विषय बना दिया था।
- 1899 ई. में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा प्रकाशित प्रथम साप्ताहिक पत्र ‘इंडिया’ था।
B. प्रमुख समाचार-पत्र और उनके संस्थापक/संपादक
↔️ टेबल को दायें-बायें खिसकाएं
| समाचार-पत्र/पत्रिका | संस्थापक / संपादक | भाषा / स्थान |
|---|---|---|
| बंगाल गजट (1780) | जेम्स आगस्टस हिक्की | अंग्रेजी (कलकत्ता) |
| बंगाल गजट (1816) | गंगाधर भट्टाचार्य | अंग्रेजी (कलकत्ता) |
| संवाद कौमुदी (1821) | राजा राममोहन राय | बंगाली (कलकत्ता) |
| मिरातुल अखबार (1822) | राजा राममोहन राय | फारसी (कलकत्ता) |
| रफ्त गोफ्तार (1851) | दादाभाई नौरोजी | गुजराती (बम्बई) |
| हिन्दू पैट्रियॉट (1853) | गिरीशचन्द्र घोष, हरिश्चन्द्र मुखर्जी | अंग्रेजी (कलकत्ता) |
| सोम प्रकाश (1859) | ईश्वरचन्द्र विद्यासागर | बंगाली (कलकत्ता) |
| इंडियन मिरर (1861) | देवेन्द्रनाथ, मनमोहन घोष | अंग्रेजी (कलकत्ता) |
| अमृत बाजार पत्रिका (1868) | मोतीलाल घोष, शिशिर घोष | बंगाली (कलकत्ता) |
| हिन्दू (1878) | वी. राघवाचारी | अंग्रेजी (मद्रास) |
| बंगाली (1879) | एस. एन. बनर्जी | अंग्रेजी (कलकत्ता) |
| मराठा (1881) | बाल गंगाधर तिलक | अंग्रेजी (बम्बई) |
| केसरी (1881) | बाल गंगाधर तिलक | मराठी (बम्बई) |
| इंडिया (1890) | दादाभाई नौरोजी | अंग्रेजी (बम्बई) |
| हिन्दुस्तान स्टैण्डर्ड (1899) | सच्चिदानन्द सिन्हा | अंग्रेजी (दिल्ली) |
| इंडियन ओपिनियन (1903) | महात्मा गाँधी | अंग्रेजी (दक्षिण अफ्रीका) |
| युगान्तर (1906) | भूपेन्द्र दत्त, बारीन्द्र घोष | बंगाली (कलकत्ता) |
| वन्दे मातरम् (1909) | लाला हरदयाल, श्यामजी कृष्ण वर्मा | अंग्रेजी (पेरिस) |
| प्रताप (1910) | गणेश शंकर विद्यार्थी | हिन्दी (कानपुर) |
C. अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति और उनके प्रकाशन
- महात्मा गाँधी: इन्होंने ‘हरिजन’ पत्र प्रारंभ किया था। दक्षिण अफ्रीका में ‘दि इंडियन ओपिनियन’ प्रकाशित किया।
- एनी बेसेंट: ‘कॉमनवील’ और ‘न्यू इंडिया’ नामक दो अखबार निकाले थे।
- बी. आर. अम्बेडकर: मराठी पाक्षिक ‘बहिष्कृत भारत’ तथा ‘मूक नायक’ (पत्रिका) से जुड़े थे।
- जवाहरलाल नेहरू: ‘कौमी आवाज पत्र’ का आरम्भ किया था।
- मोतीलाल नेहरू: अंग्रेजी पत्र ‘इंडिपेंडेंट’ से जुड़े थे।
- अब्दुल गफ्फार खाँ: राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान ‘दशरोजा पत्रिका’ आरंभ की थी।
- अबुल कलाम आजाद: ‘अल हिलाल’ जर्नल प्रकाशित किया था।
- मदन मोहन मालवीय: ‘अभ्युदय’ समाचार-पत्र से सम्बन्धित थे।
- लाला लाजपत राय: वर्ष 1920 में लाहौर से उर्दू का समाचार-पत्र ‘वंदे मातरम्’ प्रारंभ किया था।
- होमरूल पार्टी: एक साप्ताहिक के रूप में ‘यंग इंडिया’ का शुभारंभ किया था।
- के. रामकृष्ण पिल्लै: ‘स्वदेशवाहिनी’ के संपादक थे।
- गोपाल जी आगरकर: ‘सुधारक’ अखबार की शुरुआत की थी।