प्र. 1/20
⏱️ 20:00
1. ‘हरमिट ऑफ शिमला’ (Hermit of Shimla) की उपाधि निम्नलिखित में से किसे दी गई थी?
A ए. ओ. ह्यूम
B दादा भाई नौरोजी
C जॉर्ज यूल
D विलियम वेडरबर्न
2. 1889 के बॉम्बे अधिवेशन में पहली बार महिलाओं ने हिस्सा लिया था, इस अधिवेशन में कुल कितनी महिलाओं ने भाग लिया था?
A 2
B 3
C 4
D 5
3. 1923 के काकीनाडा (बंगाल) वार्षिक अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी?
A मौलाना अबुल कलाम आजाद
B चितरंजन दास
C हकीम अजमल खाँ
D मौलाना मुहम्मद अली
4. 1905 के बनारस अधिवेशन में गोपाल कृष्ण गोखले को क्या घोषित किया गया था?
A भारत का उद्धारक
B विपक्ष का नेता
C राष्ट्रपिता
D कांग्रेस का लौह पुरुष
5. 1934 के बॉम्बे अधिवेशन में ‘कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी’ के सचिव कौन बने थे?
A आचार्य नरेन्द्र देव
B श्री कृष्ण दास
C जय प्रकाश नारायण
D जवाहर लाल नेहरू
6. 1938 हरिपुरा अधिवेशन में गठित ‘राष्ट्रीय नियोजन समिति’ का अध्यक्ष किसे बनाया गया था?
A जवाहर लाल नेहरू
B सुभाष चन्द्र बोस
C सरदार पटेल
D पट्टाभि सीतारमैय्या
7. 1886 के कलकत्ता अधिवेशन में कुल खर्च ₹16000 में से ₹2500 किस रियासत के महाराज ने दिए थे?
A हथुआ महाराज
B बेतिया महाराज
C दरभंगा महाराज लक्ष्मेश्वर सिंह
D टिकारी महाराज
8. 1921 के अहमदाबाद अधिवेशन में जेल में बंद अध्यक्ष सी. आर. दास का अध्यक्षीय भाषण किसने पढ़ा था?
A हकीम अजमल खाँ
B सरोजनी नायडू
C मोतीलाल नेहरू
D महात्मा गांधी
9. लंदन में स्थापित ‘ब्रिटिश इंडिया कमेटी’ द्वारा कौन सी पत्रिका का प्रकाशन किया गया था?
A इंडिया (India)
B कामरेड (Comrade)
C हरिजन (Harijan)
D युगांतर (Yugantar)
10. 1893 के लाहौर अधिवेशन में दादाभाई नौरोजी ने किस परीक्षा को भारत में भी कराने का प्रस्ताव रखा था?
A IPS
B IFS
C IRS
D ICS
11. महात्मा गांधी ने अपने राजनीतिक गुरु गोखले की सलाह पर कितने वर्ष तक भारत का दौरा किया था (आँखें खुली, मुँह बंद)?
A 6 महीने
B 1 वर्ष
C 2 वर्ष
D 3 वर्ष
12. 1906 के कलकत्ता अधिवेशन में 4 प्रस्ताव पारित हुए थे, इनमें से कौन सा उन चार प्रस्तावों में शामिल नहीं था?
A स्वदेशी
B बहिष्कार
C स्वराज
D पूर्ण स्वराज
13. 1908 के मद्रास अधिवेशन में उग्रराष्ट्रवादियों (गरम दल) को कांग्रेस के किस नियम के तहत निष्कासित किया गया था?
A नियम 5
B नियम 7
C नियम 11
D नियम 14
14. 1911 में ‘जन-गण-मन’ पहली बार किस पत्रिका में ‘भारत भाग्य विधाता’ शीर्षक से छपा था?
A तत्वबोधिनी सभा
B प्रबुद्ध भारत
C हरिजन
D केसरी
15. बिहार में कांग्रेस का दूसरा अधिवेशन 1922 में कहाँ आयोजित किया गया था?
A बाँकीपुर
B रामगढ़
C गया
D भागलपुर
16. 1916 के लखनऊ अधिवेशन में ‘कांग्रेस और मुस्लिम लीग’ के बीच समझौते के सूत्रधार मोहम्मद अली जिन्ना के साथ और कौन थे?
A एनी बेसेंट
B बाल गंगाधर तिलक
C महात्मा गांधी
D जवाहर लाल नेहरू
17. 1925 के कानपुर अधिवेशन में किस भाषा को ‘राष्ट्रभाषा’ के रूप में अपनाने का प्रस्ताव आया?
A हिन्दी
B हिंदुस्तानी
C उर्दू
D संस्कृत
18. लाहौर अधिवेशन के ऐतिहासिक प्रस्ताव के बाद ‘पूर्ण स्वतंत्रता दिवस’ पहली बार कब मनाया गया?
A 31 दिसंबर 1929
B 26 जनवरी 1930
C 15 अगस्त 1930
D 26 नवंबर 1930
19. 1931 के कराची अधिवेशन में किस प्रमुख समझौते को स्वीकृति मिली थी?
A लखनऊ पैक्ट
B पूना पैक्ट
C गांधी-दास समझौता
D गांधी-इरविन समझौता
20. 1937 के फैजपुर अधिवेशन की सबसे प्रमुख विशेषता क्या थी?
A यह सबसे लंबे समय तक चला
B इसमें पूर्ण स्वराज पारित हुआ
C यह गाँव में आयोजित प्रथम अधिवेशन था
D इसमें गांधीजी ने अध्यक्षता की थी
सभी प्रश्नों की व्याख्या
1. ‘हरमिट ऑफ शिमला’ किसे कहा गया?
A) ए. ओ. ह्यूम
कांग्रेस के संस्थापक ए. ओ. ह्यूम (A.O. Hume) को ‘हरमिट ऑफ शिमला’ (Hermit of Shimla) की उपाधि दी गई थी।
2. 1889 के बॉम्बे अधिवेशन में कितनी महिलाओं ने भाग लिया?
C) 4
1889 के बॉम्बे अधिवेशन में पहली बार 4 महिलाओं (कादम्बिनी गांगुली, जानकी नाथ घोषाल, स्वर्णा कुमारी देवी, पंडिता रमा बाई) ने हिस्सा लिया था।
3. 1923 के काकीनाडा अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी?
D) मौलाना मुहम्मद अली
1923 के काकीनाडा (बंगाल) वार्षिक अधिवेशन की अध्यक्षता मौलाना मुहम्मद अली ने की थी और उन्होंने ‘कामरेड’ पत्र का संपादन किया था।
4. 1905 के अधिवेशन में गोखले को क्या घोषित किया गया?
B) विपक्ष का नेता
1905 के बनारस अधिवेशन में गोपाल कृष्ण गोखले को ‘विपक्ष का नेता’ घोषित किया गया था।
5. 1934 में ‘कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी’ के सचिव कौन बने?
C) जय प्रकाश नारायण
1934 के बॉम्बे अधिवेशन में गठित ‘कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी’ के अध्यक्ष आचार्य नरेन्द्र देव और सचिव जय प्रकाश नारायण बनाए गए थे।
6. 1938 में ‘राष्ट्रीय नियोजन समिति’ का अध्यक्ष किसे बनाया गया?
A) जवाहर लाल नेहरू
1938 के हरिपुरा अधिवेशन में सुभाष चन्द्र बोस द्वारा गठित ‘राष्ट्रीय नियोजन समिति’ का अध्यक्ष जवाहर लाल नेहरू को बनाया गया था।
7. 1886 के अधिवेशन में ₹2500 किसने दिए थे?
C) दरभंगा महाराज लक्ष्मेश्वर सिंह
1886 के कलकत्ता अधिवेशन में कुल खर्च 16000 रु में से 2500 रु दरभंगा के महाराज लक्ष्मेश्वर सिंह ने दिए थे।
8. 1921 में सी. आर. दास का अध्यक्षीय भाषण किसने पढ़ा था?
B) सरोजनी नायडू
1921 के अहमदाबाद अधिवेशन में सी. आर. दास जेल में थे, इसलिए उनका अध्यक्षीय भाषण सरोजनी नायडू ने पढ़ा था और हकीम अजमल खाँ कार्यकारी अध्यक्ष बने थे।
9. ‘ब्रिटिश इंडिया कमेटी’ ने कौन सी पत्रिका निकाली?
A) इंडिया (India)
1889 में लंदन में स्थापित ‘ब्रिटिश इंडिया कमेटी’ (अध्यक्ष- विलियम डिग्बी) द्वारा ‘इंडिया’ (India) नामक पत्रिका का प्रकाशन किया गया था।
10. 1893 में दादाभाई नौरोजी ने किस परीक्षा का प्रस्ताव रखा?
D) ICS
1893 के लाहौर अधिवेशन में दादाभाई नौरोजी ने ICS (Indian Civil Services) की परीक्षा लंदन के साथ भारत में भी आयोजित कराने का प्रस्ताव पारित करवाया था।
11. गांधीजी ने भारत का दौरा कितने वर्ष किया?
B) 1 वर्ष
गांधीजी के राजनीतिक गुरु गोखले ने उन्हें 1 वर्ष तक भारत का दौरा करने (आँखें खुली, कान खुली, मुँह बंद रखने) की सलाह दी थी।
12. 1906 के 4 प्रस्तावों में कौन शामिल नहीं था?
D) पूर्ण स्वराज
1906 के कलकत्ता अधिवेशन में 4 प्रस्ताव: स्वदेशी, बहिष्कार, ‘स्वराज’ (पूर्ण स्वराज नहीं) और राष्ट्रीय शिक्षा पारित किए गए थे। ‘पूर्ण स्वराज’ 1929 में आया था।
13. उग्रराष्ट्रवादियों को किस नियम के तहत निकाला गया?
B) नियम 7
1908 के मद्रास अधिवेशन में कांग्रेस का संविधान लागू हुआ और ‘नियम 7’ का हवाला देकर उग्रराष्ट्रवादियों को 7 वर्ष के लिए निकाल दिया गया।
14. ‘जन-गण-मन’ किस पत्रिका में छपा था?
A) तत्वबोधिनी सभा
देवेन्द्र नाथ टैगोर की पत्रिका ‘तत्वबोधिनी सभा’ में यह गीत ‘भारत भाग्य विधाता’ शीर्षक से छपा था, जिसे 1911 में पहली बार गाया गया।
15. बिहार में कांग्रेस का दूसरा अधिवेशन कहाँ हुआ?
C) गया
बिहार में कुल 3 अधिवेशन हुए: 1912 बाँकीपुर (पटना), 1922 गया, और 1940 रामगढ़। इसलिए दूसरा अधिवेशन गया में हुआ।
16. कांग्रेस-मुस्लिम लीग समझौते के सूत्रधार कौन थे?
B) बाल गंगाधर तिलक
1916 के लखनऊ अधिवेशन में कांग्रेस और मुस्लिम लीग के बीच हुए समझौते के सूत्रधार मोहम्मद अली जिन्ना और बाल गंगाधर तिलक थे।
17. 1925 में किस भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने का प्रस्ताव था?
A) हिन्दी
1925 के कानपुर अधिवेशन (अध्यक्ष सरोजनी नायडू) में ‘हिन्दी’ को राष्ट्रभाषा के रूप में अपनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था।
18. ‘पूर्ण स्वतंत्रता दिवस’ पहली बार कब मनाया गया?
B) 26 जनवरी 1930
1929 के लाहौर अधिवेशन में ‘पूर्ण स्वराज’ पारित होने के बाद 26 जनवरी 1930 को देश में पहली बार ‘पूर्ण स्वतंत्रता दिवस’ मनाया गया।
19. 1931 के कराची अधिवेशन में क्या स्वीकृति मिली?
D) गांधी-इरविन समझौता
1931 के कराची अधिवेशन (अध्यक्ष सरदार पटेल) में ऐतिहासिक ‘गांधी-इरविन समझौते’ को आधिकारिक स्वीकृति मिली थी।
20. 1937 के फैजपुर अधिवेशन की विशेषता क्या थी?
C) यह गाँव में आयोजित प्रथम अधिवेशन था
1937 का फैजपुर (बंगाल) अधिवेशन कांग्रेस के इतिहास में किसी ‘गाँव में आयोजित प्रथम अधिवेशन’ था।