प्र. 1/20
⏱️ 20:00

1. 1886 के कलकत्ता अधिवेशन में कुल ₹16,000 खर्च हुए थे, जिसमें से ₹2500 का योगदान किसने दिया था?

A दरभंगा महाराज लक्ष्मेश्वर सिंह
B विश्वेश्वर सिंह
C शालीग्राम सिंह
D हथुआ महाराज

2. 1888 के इलाहाबाद अधिवेशन के लिए स्थान न मिलने पर दरभंगा महाराज ने कौन सी जगह खरीदकर कांग्रेस को दान दी थी?

A आनंद भवन
B स्वराज भवन
C अल्फ्रेड पार्क
D लोथर काउंसिल

3. 1890 के कलकत्ता अधिवेशन में भारत की प्रथम स्नातक उत्तीर्ण किस महिला ने मंच से धन्यवाद ज्ञापन दिया था?

A जानकी नाथ घोषाल
B पंडिता रमा बाई
C कादम्बिनी गांगुली
D स्वर्णा कुमारी देवी

4. 1895 के पूना अधिवेशन में किसने महादेव गोविंद रानाडे की संस्था ‘सोशल कांफ्रेंस’ को कांग्रेस मंच से बंद करने की घोषणा की?

A सुरेन्द्र नाथ बनर्जी
B लाला लाजपत राय
C बाल गंगाधर तिलक
D गोपाल कृष्ण गोखले

5. महात्मा गांधी को “एक वर्ष भारत का दौरा करो: आँखें खुली, कान खुली, मुँह बंद रखो” की सलाह उनके किस राजनीतिक गुरु ने दी थी?

A गोपाल कृष्ण गोखले
B बाल गंगाधर तिलक
C फिरोज शाह मेहता
D दादा भाई नौरोजी

6. 1908 के मद्रास अधिवेशन (अध्यक्ष- डा० रास बिहारी घोष) में निम्नलिखित में से कौन सी महत्वपूर्ण घटना हुई थी?

A मुस्लिम लीग के साथ समझौता
B पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव
C कांग्रेस का नरम और गरम दल में विभाजन
D कांग्रेस का संविधान लागू हुआ

7. 1916 के लखनऊ अधिवेशन में ‘कांग्रेस और मुस्लिम लीग’ के बीच समझौते के प्रमुख सूत्रधार कौन थे?

A एनी बेसेंट और तिलक
B जिन्ना और तिलक
C महात्मा गांधी और जिन्ना
D जवाहर लाल नेहरू और जिन्ना

8. 1919 के अमृतसर अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी, जहाँ जलियांवाला नरसंहार का विरोध प्रस्ताव पारित हुआ?

A एनी बेसेंट
B मोतीलाल नेहरू
C सी. आर. दास
D लाला लाजपत राय

9. ‘लाल-बाल-पाल’ त्रिगुट में से किसने 1920 के विशेष कलकत्ता अधिवेशन की अध्यक्षता की थी?

A बाल गंगाधर तिलक
B विपिन चंद्र पाल
C लाला हरदयाल
D लाला लाजपत राय

10. सुभाष चंद्र बोस किस अधिवेशन के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए थे?

A 1916 लखनऊ अधिवेशन
B 1920 नागपुर अधिवेशन
C 1924 बेलगाम अधिवेशन
D 1938 हरिपुरा अधिवेशन

11. 1921 के अहमदाबाद अधिवेशन में चितरंजन दास के जेल में होने पर किसे कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था?

A हकीम अजमल खाँ
B सरोजनी नायडू
C मोतीलाल नेहरू
D एम. ए. अंसारी

12. 1923 के दिल्ली विशेष अधिवेशन में सबसे युवा (35 वर्ष) अध्यक्ष कौन बने थे?

A जवाहर लाल नेहरू
B मौलाना अबुल कलाम आजाद
C सुभाष चंद्र बोस
D जय प्रकाश नारायण

13. 1924 के बेलगाम अधिवेशन में किस ऐतिहासिक समझौते को स्वीकृति मिली थी?

A गांधी-इरविन समझौता
B पूना पैक्ट
C गांधी-दास समझौता
D जिन्ना-तिलक समझौता

14. 1925 के कानपुर अधिवेशन में किस भाषा को ‘राष्ट्रभाषा’ के रूप में अपनाने का प्रस्ताव पारित हुआ था?

A हिंदुस्तानी
B उर्दू
C हिन्दी
D अंग्रेजी

15. 1928 के कलकत्ता अधिवेशन में किस रिपोर्ट को स्वीकार करने का प्रस्ताव पारित किया गया था?

A नेहरू रिपोर्ट
B जिन्ना की 14 सूत्रीय मांगें
C साइमन कमीशन की रिपोर्ट
D मैकडोनाल्ड अवार्ड

16. 1934 के बॉम्बे अधिवेशन में कांग्रेस ने अपनी कौन सी जयंती मनाई थी?

A रजत जयंती (25 वर्ष)
B स्वर्ण जयंती (50 वर्ष)
C हीरक जयंती (60 वर्ष)
D शताब्दी समारोह (100 वर्ष)

17. 1936 के लखनऊ अधिवेशन में अध्यक्ष जवाहर लाल नेहरू ने कांग्रेस का ‘नया लक्ष्य’ क्या घोषित किया?

A समाजवाद
B पूर्ण स्वराज
C रामराज्य
D साम्यवाद

18. 1937 के फैजपुर (बंगाल) अधिवेशन में क्या घोषित किया गया था?

A मूल अधिकारों का ड्राफ्ट
B 11 सूत्रीय मांगें
C 13 सूत्रीय अस्थायी कृषि कार्यक्रम
D पंचवर्षीय योजना

19. 1940 के रामगढ़ (बिहार) अधिवेशन के दौरान किस देश की माँग उठाई गई थी?

A आजाद हिन्दुस्तान
B पाकिस्तान
C खालिस्तान
D द्रविड़ नाडु

20. स्वतंत्रता के समय (जून 1947) जे. बी. कृपलानी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष कौन बने थे?

A पट्टाभि सीतारमैय्या
B जवाहर लाल नेहरू
C सरदार वल्लभ भाई पटेल
D डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

सभी प्रश्नों की व्याख्या

1. 1886 अधिवेशन में ₹2500 किसने दिए थे?
A) दरभंगा महाराज लक्ष्मेश्वर सिंह
1886 के कलकत्ता अधिवेशन में कुल ₹16,000 खर्च हुए थे, जिसमें से ₹2500 का योगदान दरभंगा महाराज ‘लक्ष्मेश्वर सिंह’ ने दिया था।
2. 1888 में कांग्रेस को कौन सी जगह खरीदकर दान दी गई थी?
D) लोथर काउंसिल
जब 1888 के इलाहाबाद अधिवेशन के लिए गवर्नर कॉल्विन ने स्थान देने से मना किया, तब दरभंगा महाराज ने ‘लोथर काउंसिल’ खरीदकर कांग्रेस को दान कर दिया था।
3. 1890 के अधिवेशन में मंच से संबोधन करने वाली महिला कौन थीं?
C) कादम्बिनी गांगुली
1890 के कलकत्ता अधिवेशन में भारत की प्रथम स्नातक उत्तीर्ण महिला ‘कादम्बिनी गांगुली’ ने मंच से धन्यवाद ज्ञापन देकर पहली बार संबोधन किया था।
4. ‘सोशल कांफ्रेंस’ को मंच से बंद करने की घोषणा किसने की?
C) बाल गंगाधर तिलक
1895 के पूना अधिवेशन में बाल गंगाधर तिलक ने महादेव गोविंद रानाडे की समाज सुधारक संस्था ‘सोशल कांफ्रेंस’ को कांग्रेस के मंच से बंद करने की घोषणा की थी।
5. गांधीजी को राजनीतिक सलाह किसने दी थी?
A) गोपाल कृष्ण गोखले
1905 के बनारस अधिवेशन के अध्यक्ष और गांधीजी के राजनीतिक गुरु ‘गोपाल कृष्ण गोखले’ ने उन्हें 1 वर्ष भारत का दौरा करने की सलाह दी थी।
6. 1908 के मद्रास अधिवेशन में क्या हुआ था?
D) कांग्रेस का संविधान लागू हुआ
1908 के मद्रास अधिवेशन में कांग्रेस का संविधान लागू हुआ और नियम 7 का हवाला देकर उग्रराष्ट्रवादियों को निष्कासित कर दिया गया था।
7. कांग्रेस और मुस्लिम लीग समझौते के सूत्रधार कौन थे?
B) जिन्ना और तिलक
1916 के लखनऊ अधिवेशन में हुए ऐतिहासिक ‘कांग्रेस-मुस्लिम लीग’ समझौते (लखनऊ पैक्ट) के प्रमुख सूत्रधार मोहम्मद अली जिन्ना और बाल गंगाधर तिलक थे।
8. 1919 के अमृतसर अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी?
B) मोतीलाल नेहरू
1919 के अमृतसर अधिवेशन की अध्यक्षता मोतीलाल नेहरू ने की थी। इसी अधिवेशन में जलियांवाला नरसंहार का विरोध प्रस्ताव पारित किया गया था।
9. 1920 के कलकत्ता विशेष अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की?
D) लाला लाजपत राय
1920 के विशेष कलकत्ता अधिवेशन की अध्यक्षता लाला लाजपत राय ने की थी। लाल-बाल-पाल त्रिगुट में से केवल यही एक बार अध्यक्ष बने थे।
10. सुभाष चंद्र बोस कांग्रेस में कब शामिल हुए?
B) 1920 नागपुर अधिवेशन
सुभाष चंद्र बोस 1920 के नागपुर वार्षिक अधिवेशन के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए थे।
11. 1921 में कार्यकारी अध्यक्ष किसे बनाया गया था?
A) हकीम अजमल खाँ
1921 के अहमदाबाद अधिवेशन में अध्यक्ष चितरंजन दास के जेल में होने के कारण हकीम अजमल खाँ को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।
12. 1923 में सबसे युवा (35 वर्ष) अध्यक्ष कौन बने थे?
B) मौलाना अबुल कलाम आजाद
1923 के दिल्ली विशेष अधिवेशन में मौलाना अबुल कलाम आजाद महज 35 वर्ष की आयु में कांग्रेस के सबसे युवा अध्यक्ष बने थे।
13. 1924 के बेलगाम अधिवेशन में किस समझौते को स्वीकृति मिली?
C) गांधी-दास समझौता
महात्मा गांधी की अध्यक्षता वाले एकमात्र अधिवेशन (1924 बेलगाम) में ‘गांधी-दास’ (महात्मा गांधी और चितरंजन दास) समझौते को स्वीकृति मिली थी।
14. 1925 के कानपुर अधिवेशन में क्या प्रस्ताव पारित हुआ था?
C) हिन्दी को राष्ट्रभाषा के रूप में अपनाना
1925 के कानपुर अधिवेशन (अध्यक्ष- सरोजनी नायडू) में ‘हिन्दी’ को राष्ट्रभाषा के रूप में अपनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था।
15. 1928 के कलकत्ता अधिवेशन में किस रिपोर्ट को स्वीकार किया गया?
A) नेहरू रिपोर्ट
मोतीलाल नेहरू की अध्यक्षता में 1928 के कलकत्ता अधिवेशन में ‘नेहरू रिपोर्ट’ को स्वीकार करने का प्रस्ताव पारित किया गया था।
16. 1934 के बॉम्बे अधिवेशन में कांग्रेस ने अपनी कौन सी जयंती मनाई?
B) स्वर्ण जयंती (50 वर्ष)
1934 का बॉम्बे अधिवेशन (अध्यक्ष- डा० राजेन्द्र प्रसाद) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 50वाँ स्वर्ण जयंती अधिवेशन था।
17. 1936 के लखनऊ अधिवेशन में ‘नया लक्ष्य’ क्या घोषित किया गया?
A) समाजवाद
1936 के लखनऊ अधिवेशन में अध्यक्ष जवाहर लाल नेहरू ने कांग्रेस का नया लक्ष्य ‘समाजवाद’ घोषित किया था।
18. 1937 के फैजपुर अधिवेशन में क्या घोषित किया गया था?
C) 13 सूत्रीय अस्थायी कृषि कार्यक्रम
गाँव में आयोजित प्रथम अधिवेशन (1937 फैजपुर) में 13 सूत्रीय अस्थायी कृषि कार्यक्रम की घोषणा की गई थी।
19. 1940 के रामगढ़ अधिवेशन में किस देश की माँग उठाई गई?
B) पाकिस्तान
1940 के रामगढ़ अधिवेशन (अध्यक्ष- मौलाना अबुल कलाम आजाद) के दौरान मुस्लिम लीग द्वारा ‘पाकिस्तान’ की अलग माँग भी चर्चा का विषय बनी थी।
20. स्वतंत्रता के समय (जून 1947) कांग्रेस के अध्यक्ष कौन बने?
D) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
जून 1947 में जे. बी. कृपलानी के इस्तीफे के बाद दिल्ली की विशेष बैठक में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे।