13. मुगल वंश: अकबर (1556 – 1605)

परिचय: अकबर का जन्म 15 अक्टूबर 1542 को अमरकोट में हुआ था। इनके पिता हुमायूं और माता हमीदा बानो बेगम (हाजी बेगम) थीं। अकबर को भारत में मुगल वंश का वास्तविक संस्थापक माना जाता है।

A. प्रारंभिक जीवन एवं संरक्षक

  • अकबर के संरक्षक ‘बैरम खां’ थे।
  • हुमायूं की मृत्यु के समय अकबर पंजाब के कलानौर में थे, जहाँ उनका राज्याभिषेक हुआ।
  • पानीपत का दूसरा युद्ध 5 नवंबर 1556 को हेमू और अकबर (बैरम खां के समर्थन) के बीच हुआ।
  • हेमू दिल्ली की गद्दी पर बैठने वाला भारत का प्रथम एवं अंतिम हिंदू राजा था।
  • 1560-1562 के काल को ‘पेटीकोट शासन’ के नाम से जाना जाता है।

B. अकबर द्वारा किए गए प्रमुख अभियान

↔️ टेबल को दायें-बायें खिसकाएं
अभियानवर्षप्रमुख नेतृत्व/परिणाम
मालवा1561सेनापति अहमद खां, बाज बहादुर ने आत्मसमर्पण किया
चुनार1561सेनापति आसफ खां
आमेर1562अकबर स्वयं गए, राजा भारमल ने पुत्री हरखाबाई का विवाह किया
मेवाड़1568आसफ खां का नेतृत्व, उदय सिंह ने सेनापतियों को सौंपा
गुजरात1572अकबर स्वयं गए, विजय की खुशी में बुलंद दरवाजा बनवाया
हल्दीघाटी1576अकबर (मानसिंह) vs महाराणा प्रताप

C. दीन-ए-इलाही एवं अन्य सुधार

  • 1582 में अकबर ने ‘दीन-ए-इलाही’ धर्म चलाया, जिसे कुल 18 लोगों ने अपनाया।
  • इसे अपनाने वाले प्रथम एवं अंतिम हिंदू राजा बीरबल थे।
  • अकबर के काल में ‘दहसाला बंदोबस्त’ की शुरुआत 1580 में हुई, जिसके राजस्व मंत्री टोडरमल थे।
  • 1562 में दास प्रथा की समाप्ति और 1564 में जजिया कर की समाप्ति की।
  • भारत में सबसे पहले ‘मनसबदारी प्रथा’ अकबर ने लागू की।

D. नवरत्न एवं निर्माण कार्य

  • नवरत्न: अबुल फजल, फैजी, तानसेन, बीरबल, टोडरमल, अब्दुल रहीम खानखाना, मान सिंह, हकीम हमाम, मुल्ला दो प्याजा।
  • निर्माण: हुमायूं का मकबरा (दिल्ली), फतेहपुर सीकरी, पंच महल, जोधाबाई का महल, बुलंद दरवाजा, और इबादत खाना (1575)।
  • अकबर के दरबार का प्रमुख चित्रकार ‘दसवंत’ और ‘बसावन’ थे।