11. मुगल वंश: बाबर (1526 – 1530)

परिचय: बाबर का जन्म 14 फरवरी 1483 को फरगना के अंदीजान में हुआ था.

A. पारिवारिक विवरण

  • पिता: उमर शेख मिर्जा
  • माता: कुतलुग निगार
  • बहन: खानजादा बेगम
  • पुत्र: हुमायूं, कामरान, अस्करी, हिन्दाल
  • पुत्री: गुलबदन बेगम

B. प्रारंभिक जीवन एवं संघर्ष

  • 1494 में बाबर फरगना की गद्दी पर बैठा.
  • 1496 में बाबर समरकंद पहुँचा.
  • 1504 में काबुल क्षेत्र पर अधिकार किया और 1506 में हेरात पर कब्ज़ा किया.
  • 1507 में काबुल विजय की खुशी में ‘पादशाह’ की उपाधि धारण की.
  • 1519 में बाजौर और भेरा किला पर अधिकार किया और इसी दौरान बाबर ने पहली बार बारूद का प्रयोग किया.

C. बाबर के भारत में प्रमुख युद्ध

↔️ टेबल को दायें-बायें खिसकाएं
युद्ध का नाम वर्ष प्रतिद्वंदी विशेषता
पानीपत का प्रथम युद्ध 1526 इब्राहिम लोदी तोप और तुगुलनामा प्रणाली का प्रयोग
खानवा का युद्ध 1527 राणा सांगा जीत के बाद ‘गाजी’ की उपाधि, तमगा कर समाप्त
चंदेरी का युद्ध 1528 मेदिनी राय
घाघरा का युद्ध 1529 महमूद लोदी जल एवं थल दोनों में लड़ा गया

D. निर्माण, साहित्य एवं मृत्यु

  • निर्माण: निशांत बाग (कश्मीर), शालीमार बाग (लाहौर), आराम बाग (आगरा), और पिंजौर बाग (हरियाणा).
  • आत्मकथा: ‘तुजुक-ए-बाबरी’ (तुर्की भाषा में स्वयं लिखी). इसका फारसी अनुवाद ‘बाबरनामा’ नाम से अब्दुल रहीम खानखाना ने किया.
  • मृत्यु: 26 दिसंबर 1530 को बाबर की मृत्यु हुई. इसे पहले आगरा के आरामबाग में दफनाया गया, फिर बाद में काबुल में दफनाया गया.
  • बाबर के समय ईरान का प्रसिद्ध चित्रकार ‘विहजाद’ था, जिसे ‘पूर्व का राफेल’ कहते हैं.