19. ऊर्जा स्रोत (Sources of Energy)
जीवाश्म ईंधन का योगदान: मई 2023 के अनुसार देश में कुल विद्युत् उत्पादन में जीवाश्म विद्युत् (Fossil Fuel) का योगदान 56.8% है।
वाणिज्यिक ऊर्जा: भारत में वाणिज्यिक ऊर्जा का प्रधान स्रोत कोयला है, जिससे लगभग 67% ऊर्जा की पूर्ति होती है। भारत में ऊर्जा का सर्वाधिक स्रोत कोयला ही है।
A. कोयला एवं प्रमुख खदानें (Coal & Mines)
- भारत में सर्वाधिक कोयला भण्डार झारखण्ड में पाये जाते हैं। कोयला के तीन अग्रगण्य उत्पादक राज्य अवरोही क्रम में झारखण्ड, छत्तीसगढ़ तथा ओडिशा हैं।
- कोयला क्षेत्रों में ‘झरिया’ के कोयला भण्डार सर्वाधिक हैं। सबसे बढ़िया कोकारी कोयला झरिया से प्राप्त किया जाता है।
- भारत के कोयला निचयों (डिपॉजिट्स) का प्रमुख स्रोत गोण्डवाना तंत्र है।
- लिग्नाइट को भूरा कोयला कहा जाता है।
प्रमुख कोयला क्षेत्र एवं राज्य
↔️ टेबल को दायें-बायें खिसकाएं
| कोयला क्षेत्र / खदान | सम्बन्धित राज्य |
|---|---|
| रानीगंज | पश्चिम बंगाल |
| नामचिक-नामफुक | अरुणाचल प्रदेश |
| कोरबा | छत्तीसगढ़ |
| तालचिर | ओडिशा |
| बिसरामपुर | कोयला खनन के लिए प्रसिद्ध |
B. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस (Petroleum & Natural Gas)
- भारत में खनिज तेल के भण्डार मुख्यत: ‘अवसादी’ प्रकार की चट्टानों में पाये जाते हैं।
- भारत में खनिज तेल का उत्पादन सर्वप्रथम ‘डिग्बोई’ (असम) में प्रारम्भ किया गया था। यह भारत में सबसे पुराना तेल भंडार है।
- भारत में सर्वप्रथम खनिज तेल का कुआँ ‘माकूम’ में खोदा गया।
- तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग (ONGC) की स्थापना 1956 ई. में हुई।
- वर्ष 2022-23 के अनंतिम आँकड़ों के अनुसार कच्चे तेल के उत्पादन में अग्रणी राज्य राजस्थान है।
- बाम्बे-हाई ‘अपतट तेल क्षेत्र’ से सम्बन्धित है। भारत में अधिकांश प्राकृतिक गैस का उत्पादन बॉम्बे हाई से किया जाता है।
- भारत में तेल अन्वेषण का कार्य ‘ऑयल इंडिया लिमिटेड’ द्वारा किया जाता है।
- एच.बी.जे. पाइपलाइन द्वारा प्राकृतिक गैस का परिवहन ‘दक्षिण बेसिन’ से होता है।
- ‘हाइड्रोजन विजन-2025’ पेट्रोलियम उत्पाद के भंडार से सम्बन्धित है।
प्रमुख तेल क्षेत्र एवं शोधनशालाएँ
↔️ टेबल को दायें-बायें खिसकाएं
| तेल क्षेत्र / रिफाइनरी | स्थान / राज्य |
|---|---|
| अंकलेश्वर | पेट्रोल के भंडार (पेट्रोलियम उत्पादन) के लिए प्रसिद्ध |
| लुनेज पेट्रोल उत्पादक क्षेत्र | गुजरात में |
| नवग्राम तेल क्षेत्र | गुजरात में |
| नुनामटी तेलशोधक कारखाना | असम राज्य में |
| तातीपाका तेल शोधनशाला | आंध्र प्रदेश राज्य में |
| मंगला-भाग्यम्, शक्ति एवं ऐश्वर्या | बाड़मेर, सांचौर बेसिन में खोजे गए तेल क्षेत्र |
C. नाभिकीय ऊर्जा एवं रेडियोएक्टिव खनिज
- भारत में प्रथम न्यूक्लियर (परमाणु) ऊर्जा स्टेशन की स्थापना ‘तारापुर’ (महाराष्ट्र) में हुई थी।
- भारत का 20वाँ परमाणु बिजलीघर ‘कैगा’ (कर्नाटक) है।
- चेन्नई के समीप कलपक्कम नामक स्थान पर नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र की स्थापना की गई है।
- भारत में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध महत्त्वपूर्ण नाभिकीय ईंधन ‘थोरियम’ है। भारत के केरल राज्य में विश्व का सबसे बड़ा थोरियम का भण्डार है।
- भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण यूरेनियम खान ‘जादूगोड़ा’ में स्थित है। जादूगोड़ा यूरेनियम के लिए प्रसिद्ध है।
- हाल में आन्ध्र प्रदेश का तुमालापल्ली यूरेनियम निक्षेप के लिए विश्व के नक्शे में आ गया है। यूरेनियम के विशाल निक्षेप हाल में आन्ध्र प्रदेश में पाये गये हैं।
D. ताप-विद्युत्, जल-विद्युत् एवं नवीकरणीय ऊर्जा
ताप-विद्युत् (Thermal Power)
- भारत में सबसे ज्यादा ताप-विद्युत् उत्पन्न करने वाला राज्य महाराष्ट्र है।
- ओबरा शहर थर्मल पॉवर प्लाण्ट के लिए प्रसिद्ध है।
- प. बंगाल में राष्ट्रीय ताप ऊर्जा कॉर्पोरेशन द्वारा सुपर ताप विद्युत उत्पादन केंद्र ‘फरक्का’ में स्थापित है।
- रामागुंडम सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन आंध्र प्रदेश में अवस्थित है।
- बोकारो का तापीय बिजलीघर झारखण्ड में स्थित है।
- उड़ान एक गैस आधारित शक्ति परियोजना महाराष्ट्र में है।
जल-विद्युत् (Hydropower)
- भारत की प्रथम जल-विद्युत् परियोजना कावेरी नदी पर ‘शिवसमुद्रम्’ परियोजना है। प्रथम जल-विद्युत् शक्ति केन्द्र यहीं स्थापित किया गया था।
- एशिया की पहली भूमिगत जल-विद्युत् परियोजना भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित है।
- भारत में विद्युत् आपूर्ति सबसे पहले दार्जिलिंग में शुरू हुई।
- राणा प्रताप सागर पर विद्युत् गृह कोटा में स्थापित है।
- केन्द्रीय जल एवं विद्युत् शोध केन्द्र खड़कवासला में स्थित है।
नवीकरणीय एवं अन्य ऊर्जा स्रोत
- लहर ऊर्जा: भारत की पहली लहर ऊर्जा परियोजना विझिनजाम पर स्थापित की गई है।
- भू-तापीय ऊर्जा: भारत में भूतापीय ऊर्जा का संयंत्र मणिकर्ण (हिमाचल प्रदेश) में स्थापित किया गया है।
- ज्वारीय ऊर्जा: भारत में ज्वारीय ऊर्जा की सर्वाधिक सम्भावनाएँ भावनगर में हैं।
- सौर ऊर्जा: रामपुरा (उत्तर प्रदेश), भारत में प्रथम गाँव बना जिसने अपना सौर ऊर्जा प्लांट लगाया। सौ फीसदी सौर ऊर्जा पर चलने वाला भारत का पहला केन्द्रशासित प्रदेश दीव है।