13. मुगल वंश: अकबर (1556 – 1605)
A. प्रारंभिक जीवन एवं संरक्षक
- अकबर के संरक्षक ‘बैरम खां’ थे।
- हुमायूं की मृत्यु के समय अकबर पंजाब के कलानौर में थे, जहाँ उनका राज्याभिषेक हुआ।
- पानीपत का दूसरा युद्ध 5 नवंबर 1556 को हेमू और अकबर (बैरम खां के समर्थन) के बीच हुआ।
- हेमू दिल्ली की गद्दी पर बैठने वाला भारत का प्रथम एवं अंतिम हिंदू राजा था।
- 1560-1562 के काल को ‘पेटीकोट शासन’ के नाम से जाना जाता है।
B. अकबर द्वारा किए गए प्रमुख अभियान
↔️ टेबल को दायें-बायें खिसकाएं
| अभियान | वर्ष | प्रमुख नेतृत्व/परिणाम |
|---|---|---|
| मालवा | 1561 | सेनापति अहमद खां, बाज बहादुर ने आत्मसमर्पण किया |
| चुनार | 1561 | सेनापति आसफ खां |
| आमेर | 1562 | अकबर स्वयं गए, राजा भारमल ने पुत्री हरखाबाई का विवाह किया |
| मेवाड़ | 1568 | आसफ खां का नेतृत्व, उदय सिंह ने सेनापतियों को सौंपा |
| गुजरात | 1572 | अकबर स्वयं गए, विजय की खुशी में बुलंद दरवाजा बनवाया |
| हल्दीघाटी | 1576 | अकबर (मानसिंह) vs महाराणा प्रताप |
C. दीन-ए-इलाही एवं अन्य सुधार
- 1582 में अकबर ने ‘दीन-ए-इलाही’ धर्म चलाया, जिसे कुल 18 लोगों ने अपनाया।
- इसे अपनाने वाले प्रथम एवं अंतिम हिंदू राजा बीरबल थे।
- अकबर के काल में ‘दहसाला बंदोबस्त’ की शुरुआत 1580 में हुई, जिसके राजस्व मंत्री टोडरमल थे।
- 1562 में दास प्रथा की समाप्ति और 1564 में जजिया कर की समाप्ति की।
- भारत में सबसे पहले ‘मनसबदारी प्रथा’ अकबर ने लागू की।
D. नवरत्न एवं निर्माण कार्य
- नवरत्न: अबुल फजल, फैजी, तानसेन, बीरबल, टोडरमल, अब्दुल रहीम खानखाना, मान सिंह, हकीम हमाम, मुल्ला दो प्याजा।
- निर्माण: हुमायूं का मकबरा (दिल्ली), फतेहपुर सीकरी, पंच महल, जोधाबाई का महल, बुलंद दरवाजा, और इबादत खाना (1575)।
- अकबर के दरबार का प्रमुख चित्रकार ‘दसवंत’ और ‘बसावन’ थे।